अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज मवाना नगर मे प्रत्येक सोमवार को होने वाली जन सुनवाई में संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजीव जैन से मिला और और शिकायत करते हुए कहा कि जनसुनवाई के दौरान समस्याओं के निदान के प्रति पालिका गंभीर नही है। जिसकी वजह से व्यापारियों में रोष व्याप्त है व्यापारियों ने कहा कि गुड़ मंडी सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है उसमें बड़े और गहरे गड्ढे हो गये है जिसकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं इसलिए गुड मंडी की सड़क बनवाई जाए और भरत एनक्लेव मवाना में बड़े पार्क में सहमति देने के बावजूद पौधे अभी तक नही लगे है जिन्हें जल्द लगवाया जाए l और साथ ही मवाना नगर में पानी की पाईपलाईन डालने के बाद बनी सड़क उखडने लगी है हमने मेरठ जलकल विभाग के अवर अभियन्ता जिनका नम्बर 7017906736 पर बात कर तो उन्हाने बताया कि तीसरी बार सड़क ठीक कराई जायेगी आप इनसे बात करे और मवाना के सभी मुख्य मार्ग और हस्तिनापुर,मिल रोड,मेरठ रोड़ की साईडे ठीक करवाई जाएं,गर्मिया प्रारम्भ हो चुकी है व्यापार मंडल एक माह पहले पालिका में मिलकर पानी की पाईप लाईन पर फायर हाईड्रैन्ड लगाने के लिये पत्र देकर लगाने की मांग कर चुके है पर आपके द्वारा कोई कार्यवाही नही हुई यदि कोई पत्राचार हुआ हो तो उसकी एक प्रति उपलब्ध कराए, पूरे मवाना नगर में खम्भों पर लगी अधिकांश लाईटे खराब पड़ी है अभियान चलाकर उन्हे ठीक कराया जाए,उच्च न्यायालय के 2014 के स्ट्रीट वैन्डर एक्ट पर आपके द्वारा यदि कोई कार्य योजना बनायी गयी हो तो बताने की कृपा करें पिछले अध्यक्ष के कार्यकाल में नगर पालिका ने नौ स्थान चयनित करे थे परंतु अब आपके पास वह फाइल भी नहीं है l ए. एस. इंटर कॉलिज मवाना के गेट नंबर तीन जिससे कॉलिज के पीछे खेल के मैदान जाने का रास्ता है उससे जब खिलाड़ी जाते है तो गेट के सामने नगर पालिका द्वारा जो स्लैब डाले गये है वो गेट की चौड़ाई से दोनो ओर से छोटे है जिससे आने-जाने वाले बच्चें उसमें गिरकर चोटिल हो रहे है। उत्सव मंडप के पीछे भरत एन्क्लेव में बड़े पार्क के गेट के आगे नाली पर कोई भी स्लैब नही है जिससे पार्क में आने वाले बच्चें, महिलायें गिर जाती है उक्त स्थानों पर 3 फुट बाई 2 फुट के स्लैब डलवाये जाएं क्योकि अवर अभियन्ता द्वारा 15 अप्रैल के बाद कार्य कराने के लिये कहा था परंतु अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है। व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष राजवीर चौधरी ने बताया कि नगर पालिका मवाना द्वारा ए एस इण्टर कॉलिज के फुटपाथ पर बने वाटर कूलर ए.टी.एम. के ऊपर लगी पानी की टंकी की पानी की क्षमता 500 लीटर है जिससे पानी की पूर्ति नही हो रही है अतः पानी की टंकी की क्षमता 1000 लीटर व एक सरकारी नल शीघ्र लगवाने की कृपा करें जिससे प्रचंड गर्मी में आने जाने वाले राहगीरों को व बच्चों कों पीने के लिए पानी सुचारू रूप से मिल सक। सोमवार को ईओ से मिलने वालों में शैवाल दुबलिश, मांगेराम मित्तल, नदीम, राजबीर चौधरी ,सोनू, सूर्या आदि मौजूद रहे।
