पीएल शर्मा रोड के चर्चित किंग बेकरी के अवैध कांप्लेक्स को बिजली कनेक्शन के नाम पर पीवीवीएनएल के कुछ अफसर अपने उच्च पदस्थ अफसरों की आंखों में धूल झोंक कर महकमे को लगा रहे चुना :

पीएल शर्मा रोड के चर्चित किंग बेकरी के अवैध कांप्लेक्स को बिजली कनेक्शन के नाम पर पीवीवीएनएल के कुछ अफसर अपने उच्च पदस्थ अफसरों की आंखों में धूल झोंक कर महकमे को लगा रहे चुना :

पीवीवीएनएल के ही कुछ अफसर अपनी कारगुजारी के चलते वेस्ट यूपी के सबसे बड़े लेपटॉप व कंप्यूटर मार्केट पीएल शर्मा रोड की बत्ती गुल करने पर अमादा है। उनकी कारगुजारी का बड़े स्तर पर विरोध भी शुरू हो गया है। लोगों का आरोप है कि यदि इसको नहीं रोका गया तो वेस्ट यूपी के लैपटॉप मार्केट की बत्ती गुल होगी। इतना ही नहीं माना जा रहा है कि इसकी जांच भी शीघ्र शुरू हो जाएगी। इस मामले की शिकायत पीवीवीएनएल एमडी, यूपीपीसीएल चेयरमैन व सीएम कार्यालय को भी भेजी गयी बतायी गयी है।ये है पूरा मामलाशहर के बीचों बीच स्थित बेगमपुल से सटे वेस्ट यूपी के सबसे बड़े कंप्यूटर व लैपटॉप मार्केट पीएल शर्मा रोड के इन दिनों चर्चित किंग बेकरी के अवैध कांप्लेक्स को बिजली कनेक्शन के नाम पर पीवीवीएनएल के कुछ अफसर अपने उच्च पदस्थ अफसरों की आंखों में धूल झोंक कर महकमे को चूना लगाने के साथ ही पीएल शर्मा रोड मार्केट की बत्ती गुल करने पर उतारू हैं। जिस अवैध कांप्लेक्स की यहां बात की जा रही, उसकी कुछ दुकाने दो बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी को जो फूड सप्लाई चेन चलती हैं,अफसरों का खेल, जहां 65 केवीए के ट्रांसफार्मर की दरकार, वहां लोड खंभों पर डालकर कनेक्शन चालूपीवीवीएनएल एमडी और यूपीपीसीएल चेयरमैन तक पहुंचाई इलाके के बिजली अफसरों की बड़ी कारगुजारीउन्हें दी गयी हैं। एक आ चुकी है और दूसरी आने की तैयारी में उसका भी आना तय है।बिजली अफसरों का खेलइस कांप्लेक्स में एक कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। उनका स्टॉफ दिन भर सामान की सप्लाई करता है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी ने काम भी शुरू कर दिया है और कांप्लेक्स के बाहर बिजली के लोड के लिए कोई ट्रांसफार्मर रखवाए बगैर ही इलाके के अफसरों ने खेत करते हुए यहां कनेक्शन भी दे दिया है। जितना भी लोड है वो सारा खंभों व तारों पर डाल दिया गया है।सूत्रों की माने तो तमाम डीलिंग सप्लाई चेन कंपनी के साथ हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *