रिपोर्ट लोकेश कुमार।
स्कूल-मंदिर के पास शराब ठेका खुलने से भड़कीं महिलाएं, प्रदर्शन।
मेरठ, बागपत रोड स्थित ऋषिनगर कालोनी में शराब का ठेका खुलने से स्थानीय महिलाएं आक्रोशित हैं। महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि शराब का ठेका दिल्ली पब्लिक स्कूल और मंदिर से मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस दौरान उन्होने डीएम के नाम एक ज्ञापन दिया।
