अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
सरकारी जमीन को भूमाफियाओं द्वारा कब्जाने को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सोपा।
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज मंगलवार मवाना क्षेत्र में सरकारी जमीनो को भूमाफियाओं द्वारा कब्जाने के बाद ग्रामीणों की जमीनों पर भी कब्जा किया जा रहा है। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने मवाना उप जिलाअधिकारी दीपक माथुर को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार मवाना तहसील क्षेत्र के ग्राम जलालपुर जोरा के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी दीपक माथुर को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि ग्राम जलालपुर जोरा के खाता संख्या 272, खाता संख्या 269,खाता संख्या 115,बूढ़ी गंगा के खाता संख्या 121,217,261 पर स्थित सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा है तथा भूमाफिया सरकारी जमीन के अलावा उनकी भी करीब दो सौ बीघा जमीन पर कब्जा कर चुके हैं।भूमाफियाओं से कब्जा हटवाए जाने को लेकर पूर्व में भी तहसील दिवस में शिकायतें की गई अनेकों बार अधिकारियों को ज्ञापन तक सौंपे गए लेकिन हर बार जांच कर कार्यवाही का आश्वासन मिलता है। कार्यवाही नहीं होती इसलिए इन भूमाफियाओं पर कठोर कार्यवाही करते हुए जमीनों को कब्जामुक्त कराया जाए। इसके अलावा ग्राम प्रधान जलालपुर जोरा पर आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान द्वारा ओबीसी जाति के लोगों के फर्जी तरीके से एससी.एसटी श्रेणी के कागज बनवाकर मनरेगा में मजदूरी दी जा रही है। जिससे अनुसूचित समाज के लोगों के हिस्से का काम पिछड़ा वर्ग को दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा में लाखों रूपये की बंदरबांट की गई है अतः ग्राम प्रधान की जांच कराकर कार्यवाही की जाए l साथ ही ग्राम प्रधान द्वारा हड़पे गए पैसे की भी रिकवरी की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में नरेंद्र कुमार,जयपाल सिंह,सुरेंद्र, प्रवीण,मेहर सिंह आदि मौजूद रहे।
