भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को ज्ञापन सोपा :

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को ज्ञापन सोपा :

अमित कम्बोज संवाददाता

मवानाआज मंगलवार मवाना नगर मे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जिला महासचिव कुश चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता व किसानों के साथ अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग मवाना सतीश चन्द्र व अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग हस्तिनापुर भूपेंद्र सिंह व एसडीओ फलावदा कृष्ण मुरारी बिंद को प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया l प्राप्त जानकारी के अनुसार कुश चौधरी बताया कि किसानों के लिए बिजली का नया शेड्यूल जारी किया गया है l नए शेड्यूल के अनुसार किसान को मात्र 7 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी l और वह 7 घंटे भी दो शिफ्ट में बिजली दी जाएगी l यह किसानों के साथ नाइंसाफी है l भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक इसका विरोध करती है l और यह मांग करती है l कि किसानों को कम से कम 10 घंटे बिजली निर्बाध रूप से दिन में दी जाए ताकि इस देश का पेट भरने के लिए अन्न पैदा किया जा सके l यदि इस शेड्यूल को ठीक ना किया गया और किसानों को कम से कम 10 घंटे निर्बाध रूप में बिजली सप्लाई ना की गई तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक आंदोलन करने को विवश होगी। किसानों ने बिजली घर पर हंगामा करते हुए अधिशासी अभियंता को बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारी जो लाइनमैन के पद पर नियुक्त हैं बिजली काटने की धमकी देकर अवैध रूप से उगाई का कार्य करते हैं अगर उन पर तुरंत कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा lइस अवसर पर मौजूद रहे भोला चौधरी संधान, दिनेश चौ.तिगरी तहसील संरक्षक मवाना, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कुंवरपाल देशवाल, अंकित प्रधान गडीना जिला मीडिया प्रभारी, सुंदर गुर्जर बिराना जिला सचिव, सनी चौहान अटौरा तहसील महासचिव, विकाश भैंसा तहसील उपाध्यक्ष, रणवीर संधान तहसील सचिव, विशाल राणा ब्लॉक अध्यक्ष, सोभित चौहान ब्लॉक महासचिव, बिट्टू खाटियान ब्लॉक उपाध्यक्ष, गगनदीप कौल ब्लॉक उपाध्यक्ष,ठाकुर शेरा भैंसा ब्लॉक सचिव , निक्कू राणा ब्लॉक सचिव , शाहरुख ग्राम प्रधान फिटकरी, आदित्य चौधरी फिटकरी,गौरव संधान ब्लॉक मिडिया प्रभारी ,अंकित चौधरी मुबारिकपुर,अंकित चौहान नगर उपाध्यक्ष, मेहताब खान नगर सचिव, सचिन चौ. ग्राम अध्यक्ष कौल,प्रशांत देशवाल ग्राम अध्यक्ष संधान , चौधरी विवेक सिंह ग्राम अध्यक्ष गड़ीना, ठाकुर तस्लीम ग्राम अध्यक्ष भैंसा, रामवीर तिगरी, सुरेंद्र नेता , बिल्लू बाबा, विशू मलिक पिलाेना, निक्की भाटी कुंडा,पप्पू देशवाल, रोहित बरार, शिवा खाटियान , परवेज ठाकुर, रिजवान चौहान , रिहान चौहान, समीर चौहान, कालेन जैदी भैंसा, शिवा खेड़ी, निशांत खेड़ी, आदि कार्यकर्ता व किसान सरदारी उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *