अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
मवाना थाना पुलिस द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज मंगलवार मवाना थाना पुलिस ने घटना में वांछित बदमाश को तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया l थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि बीती 22 मार्च को वादी पिंटू उर्फ ब्रजवीर त्यागी द्वारा थाना मवाना पर मुकदमा अपराध संख्या 105/2025 धारा 191(2),190,109,352 बीएनएस दर्ज कराया था तथा मुकदमे में बंटी उर्फ अश्वनी निवासी ग्राम मवाना खुर्द के खिलाफ दर्ज कराया था.पुलिस ने बंटी उर्फ अश्वनी को मुखबिर की सूचना पर फलावदा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया पुलिस को इसकी निशानदेही पर एक तमंचा .315 बोर और 2 कारतूस .315 बोर भी बरामद किए गए पकड़े गए बदमाश को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया l
