मवाना के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में राज्य महानिदेशक परिवार कल्याण उत्तरप्रदेश सरकार सुषमा सिंह ने निरीक्षण किया :

मवाना के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में राज्य महानिदेशक परिवार कल्याण उत्तरप्रदेश सरकार सुषमा सिंह ने निरीक्षण किया :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

मवाना के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में राज्य महानिदेशक परिवार कल्याण उत्तरप्रदेश सरकार सुषमा सिंह ने निरीक्षण किय शुक्रवार मवाना नगर के स्वास्थ्य समुदाय केंद्र में राज्य महानिदेशक परिवार कल्याण उत्तरप्रदेश सरकार सुषमा सिंह ने शुक्रवार को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना का निरीक्षण किया l आज निरीक्षण के दौरान डीजी ने बाल रोग विषेषज्ञ कक्ष,ऑपरेशन थियेटर,एसएनसीयू वार्ड,वैक्सीन वितरण कक्ष,आशा आंगनवाड़ी कक्ष का निरीक्षण किया.इस दौरान डीजी सुषमा सिंह ने बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष की व्यवस्थाएं देखकर काफी खुशी जाहिर की l और वहां की व्यवस्था व सुंदरता की बहुत तारीफ करते हुए कहा कि यहां का माहौल में वातावरण देखते ही बनता है वहीं लेबररूम में हो रही नॉर्मल डिलीवरी के बारे में सीएचसी अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि फरवरी माह में 191 दिलावरी हुई हैं जबकि 47 सिजेरियन ऑपरेशन किए गए है l इसके अलावा डीजी परिवार कल्याण ने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी स्तर पर जनता को स्वास्थ्य विभाग की हर सुविधा मिल सके इसी के तहत प्रत्येक सीएचसी पीएचसी में सुधार हो रहा है,इसके अलावा सीएचसी अधीक्षक द्वारा हॉस्पिटल में एक वाटर कूलर,अतिरिक्त एंबुलेंस की डिमांड,एसएनसीयू वार्ड में स्टॉफ नर्स की नियुक्ति किए जाने,लेबररूम के लिए स्टॉफ नर्स देने,60 केवी का जरनेटर उपलब्ध कराए जाने की डिमांड डीजी से की गई है,वहीं अल्ट्रासाउंड मशीन पर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की भी मांग की गई है.इस दौरान डीजी के साथ एसीएमओ प्रवीण गौतम,सीएचसी प्रभारी डॉक्टर अरुण कुमार,बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल शर्मा,महिला चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर श्वेता चौहान और डबल्यूएचओ के अधिकारी भी मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *