मवाना क्षेत्र में पुलिस में चयनित हुए अभ्यर्थियों को सीओ, एएसपी,थाना प्रभारी निरीक्षक ने कोतवाली में किया सम्मानित अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज शुक्रवार मवाना कोतवाली में उत्तरप्रदेश पुलिस में चयनित हुए अभ्यर्थियों को सीओ, एएसपी,थाना प्रभारी निरीक्षक ने कोतवाली में सम्मानित किया गया l जानकारी के अनुसार हाल ही में उत्तरप्रदेश पुलिस की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है इसमें मवाना तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों,कस्बों के अभ्यर्थी भी चयनित हुए हैं,शुक्रवार को थाना मवाना में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सीओ मवाना अभिषेक पटेल, एएसपी देवेश चतुर्वेदी,थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार श्रीवास्तव ने सभी अभ्यर्थियों को सम्मानित किया साथ ही मिठाई खिलाकर सभी को चयनित होने पर बधाई दी,सीओ मनवाया अभिषेक पटेल ने बताया कि इन बच्चों का यूपी पुलिस में सलेक्शन हुआ है ये आने वाले समय में प्रदेश पुलिस में सेवा देंगे हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं.इस दौरान अधिकारियों ने यूपी पुलिस की पढ़ाई कराने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया l
