मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस  में हुआ दौड़ व रास्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन :

मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में हुआ दौड़ व रास्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में हुआ दौड़ व रास्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन . शुक्रवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के बीए विभाग में दौड़ व रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के चेयरमैन विजय राज काकरान ने बताया कि संस्थान के बीए विभाग के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान सचिव पुखराज चौधरी निदेशक मनोज सैनी वाइस प्रिंसिपल राजेश चौधरी तथा बीए विभागअध्यक्ष वाईपी सिंह द्वारा फीता काटकर तथा हरी झंडी दिखाकर किया गया। 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अर्जुन प्रथम, आकाश द्वितीय तथा सागर तृतीय स्थान पर रहे। रस्साकशी प्रतियोगिता में खुशी, मानसी, छवि तथा शिवानी की टीम विजेता रही। सभी विजय छात्रों को ट्राफी तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान ने सभी शिक्षकों तथा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। खेलों के माध्यम से छात्र-छात्राओं का मानसिक विकास होता है तथा उनमें टीम वर्क की भावना उत्पन्न होती है। कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस भविष्य में भी छात्र-छात्राओं के आंतरिक विकास के लिए खेलों का आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदेश कुमार सतवीर सिंह प्रतिभा गौरव कौशिक सद्दाम रिजवी विकास भारती आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *