मेरठ रोड स्थित रूद्र इंटरनेशनल स्कूल में रुद्रा एकादश तथा मीडिया एकादश के बीच खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच* रुद्रा एकादश ने मीडिया एकादश को 38 रन से हराया। कंबोज कम्बोज संवाददाता मवानाआज शनिवार मवाना क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित मवाना खुर्द स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल परिसर में चल रही रुद्रा क्रिकेट एकेडमी में रुद्रा एकादश तथा मीडिया एकादश के बीच 20-20 ओवर का मैत्री मैच खेला गया। जिसमें रुद्रा एकादश ने मीडिया एकादश को 38 रन से हरा कर मैच में जीत हासिल की। जानकारी के अनुसार शनिवार को रूद्र इंटरनेशनल स्कूल में रुद्रा एकादश तथा मीडिया एकादश के बीच खेला गया मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया lरुद्रा इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या डॉक्टर शिवानी सिंह ने टॉस उछालकर मैच का शुभारंभ किया। रुद्रा एकादश के कप्तान साजन काकरान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रुद्रा एकादश ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 221 रन बनाए। रुद्रा एकादश के बल्लेबाज मुकुल आर्य ने 49 गेंद खेलकर शानदार 103 रन बनाए। वहीं देवेंद्र सिंह उर्फ देवी ने 28 गेंद खेलकर 47 बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया एकादश टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 183 रन ही बना सकी। मीडिया एकादश की ओर से अमित चौधरी ने 36 बॉल में 70 रन बनाए। रुद्रा एकादश के बल्लेबाज मुकुल आर्य को उनकी शानदार पारी के लिए मेन ऑफ द मैच चुना गया। प्रधानाचार्या जी ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रुद्रा इंटरनेशनल के उप प्रधानाचार्य निशांक त्यागी, प्रशासनिक अधिकारी अनुज नागर आदि उपस्थित रहे।
