मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज शनिवार मवाना क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान सचिव पुखराज चौधरी संस्थान एडवाइजर प्रो देवेंद्र अरोड़ा वाइस प्रिंसिपल राजेश चौधरी निदेशक मनोज सैनी बीएड विभाग अध्यक्ष वाई पी सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l जिनमें समाज में महिलाओं की उपयोगिता को दर्शाया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन विजय राज काकरान ने कहा कि आज के दिन हम अपने महिला कर्मचारी सदस्यों की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाते हैं l जो हमारे संस्थान के विकास और सफलता में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हम उनके अथक प्रयासों, प्रतिबद्धता और शिक्षा के प्रति जुनून को पहचानते हैं l जो हम सभी को उत्कृष्टता की ओर प्रयास करने के लिए प्रेरित करते हैं।प्रो. देवेंद्र अरोड़ा ने कहा हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्ष के साथ मनाते हैं। हम जीवन के सभी पहलुओं में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। हमें गर्व है कि हमारे पास एक विविध और समावेशी समुदाय है l जो महिलाओं के विकास और समर्थन को महत्व देता है।उप प्राचार्य राजेश चौधरी ने भी संकाय और कर्मचारी सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं दीं और उन्होंने महिला सशक्तिकरण और लिंग समानता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं के योगदान को महत्व देने वाला एक समाज बनाने के लिए एक साथ काम करना जारी रखना चाहिए मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे संस्थान का हिस्सा हूं l जो महिलाओं को उनकी पूर्ण क्षमता प्राप्त करने के लिए सशक्त और समर्थन करता है। कार्यक्रम में संस्थान के सभी शिक्षक व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
