मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज मे बोर्ड परीक्षा के चलते सचल दल दस्ते का दौरा :

मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज मे बोर्ड परीक्षा के चलते सचल दल दस्ते का दौरा :

मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कॉलेज मे बोर्ड परीक्षा के चलते सचल दल दस्ते का दौरा

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज सोमवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सचल दल दस्ते ने निरीक्षण किया l
आज ए एस इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में सचल दल प्रभारी प्रशांत चौधरी के द्वारा प्रधानाचार्य डॉ0 मेघराज सिंह , स्टेटिक मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ शैलत बाह्य केंद्र व्यवस्थापक आशा भारती के विद्यालय का निरीक्षण किया l परीक्षा सुचारू रूप से संचालित पाई गई छात्र-छात्राओं ने बताया कि गणित एवं जीव विज्ञान तथा चित्रकला आलेखन सभी प्रश्न पत्र सामान्य थे l इंटरमीडिएट की गणित एवं जीव विज्ञान की परीक्षा मैं जीव विज्ञान में 166 छात्र-छात्राओं में से 12 छात्र अनुपस्थित रहे तथा गणित में 97 छात्र-छात्राओं में से दो छात्र अनुपस्थित रहे द्वितीय पाली में चित्रकला आलेखन कक्षा 12 की परीक्षा में 414 छात्र छात्राओं में से 42 छात्र तथा 8 छात्राएं अनुपस्थित रहे l परीक्षा प्रभारी सचिन कुमार, सिंह प्रभारी निशिकांत शर्मा एवं सत्येंद्र बहादुर सिंह का विशेष सहयोग रहा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *