वीआइपी रोड पर लगी पेंठ पहले रोज में ही साप्ताहिक पैंठ में उमड़ी भीड़ अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज रविवार मवाना में साप्ताहिक पैंठ में नगर व देहात से उमड़ी भीड़ के कारण वीआइपी तहसील रोड से लेकर हाईवे तक जाम के हालात रहे। लोग दिनभर जाम से जूझे। हालात ये रहे कि दुपहिया वाहन तो क्या पैदल निकलना भी दुश्वार हो गया।यूं तो नगर में अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या रहती ही है, लेकिन रविवार को साप्ताहिक पैंठ वाले दिन समस्या और जटिल हो जाती है, क्योंकि तहसील रोड पर पैंठ में नगर के अलावा आसपास के दर्जनों गांवों से घरेलू सामान की खरीदारी के लिए महिलाएं व अन्य ग्रामीण आती हैं। पैठ में साग-सब्जी, फल से लेकर ठंडे गर्म कपड़े, जूते-चप्पल के अलावा घरेलू सामान सस्ते दर पर उपलब्ध हो जाते हैं। आज रविवार को पैठ में भारी भीड़ उमड़ी। जिस कारण वीआइपी तहसील रोड से लेकर हाईवे पर थाना तिराहे से सुभाष चौक तक जाम के चलते आवागमन बाधित हो गया। आगे पीछे वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। लगभग दिनभर जाम के हालात बने रहे और वाहनों के हार्न की आवाज गूंजती रही।जाम के कारण दिनभर लोग हलकान रहे। हालात ये थे कि दुपहिया वाहन तो क्या पैदल निकलना भी दुश्वार हो हो रहा था। इस दौरान लोग संपर्क मार्ग से होकर अपने गंतव्य को निकले। सुभाष चौक पर तैनात पुलिस पिकेट भी मूकदर्शक बनी रही। देर शाम पैठ समाप्त होने पर यातायात व्यवस्था पटरी पर आई।
