संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मवाना में फैली सनसनी अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मवाना में फैली सनसनी अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से मवाना में फैली सनसनी अमित कम्बोज संवाददाता मवाना आज सोमवार मवाना नगर मे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने के कारण सनसनी फेल गई l पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l मेरठ रोड़ स्थित मीर मोहम्मद की कोठी के सामने सोमवार दोपहर के समय एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला l घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां शव का पंचनामा भरकर पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम भीष्मनगर उर्फ भैंसा निवासी उम्र 30 वर्ष सोहनपाल पुत्र जयप्रकाश के रूप में हुई है शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है वहीं परिजनों ने भी थाने पहुंचकर पुलिस से जानकारी हासिल की है। एक ग्रामीण ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक सोहनपाल की पत्नी का नाम कोमल है तथा इन दोनों के चार बच्चे हैं जिनमें एक लड़का व तीन लड़कियां हैं सबसे बड़े बेटे का नाम वासु(8),देविका(5),अनिका(3),लाली(2) है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों में कोहराम मच गया तथा परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है तथा परिजनों ने भी मामले को संदिग्ध ही बताया है। थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव ने भी मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *