दो चार दिन हर घटना का शोर शराबा फिर मामला ठन्डे बस्ते मे, मेरठ योगी राज मे क़ानून व्यवस्था इतनी सख्त हैँ कि कोई मनचला अगर किसी लड़की क़ो इस चौराहे पर परेशान कर रहा हैँ तो अगले चौराहे पर उसका एनकाउंटर, लेकिन कुछ जगह हमारी पुलिस बहुत सुस्त हैँ! क्षेत्र मे कोई घटना होंगी एक दो दिन हाय हुल्ला होगा उसके बाद मामला ठन्डे बस्ते मे चला जाता हैँ! मामला नंबर (1) गंगा नगर मे लगे सॉरी बाबू के पम्पलेट सिर्फ दो दिन शोर दिखा सी सी टी वी कि फुटेज भी देखी गई लेकिन हरकत करने वाला कौन था इसका पता लगाने मे पुलिस फेल रही! मामला नंबर (2) एल ब्लॉक स्थित केपिटल हॉस्पिटल पर लिफ्ट गिरने से महिला कि मौत के बाद खूब हंगामा हुआ महिला के पति और परिवार जनों ने जिलाधिकारी कार्यलय तक खूब हंगामा किया पुलिस ने भी दबिश कि खाना पूर्ति कि हॉस्पिटल सील हो गया धवस्टिकरण के आदेश हीं गया डॉ कपिल त्यागी व डॉ कविता भाटिया सहित चार लोगो पर मुकदमा दर्ज हुआ उसके बाद मेडिकल थाने मे कब समझौता हो गया इसकी जानकारी किसी क़ो नहीं हुई हॉस्पिटल सील हैँ लेकिन धवस्तीकरण के लिए फ़ोर्स नहीं हैँ!
