रिपोर्ट अमित कांबोज।
डाज़लिंग दिवास सैलून पर हुआ सर्वहित संस्था द्वारा महिला शक्ति मंथन का कार्यक्रम*: मेरठ सर्वहित संस्था एवं डाजलिंग दिवास फैमिली सैलून के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार क़ो महिला शक्ति मंथन कार्यक्रम का आयोजन सम्राट हैवन होटल के सामने कॉम्प्लेक्स, मे डाज़लिंग दीवास सैलून में किया गया । सर्वहित संस्था की अध्यक्षा डॉ मधु *वत्स वरिष्ठ पर्यावरणविद ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति को सरकारी योजनाओं से जोड़कर स्वावलंबी बनाना है।वहीं दूसरी ओर डाजलिंग दीवास की डायरेक्टर शिप्रा रस्तोगी* ने बताया कि वह इस अभियान से जुड़कर अभावग्रस्त महिलाओं ,बेटियों को उच्च कोटि का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाएंगी । कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सरिता त्यागी स्त्री रोग विशेषज्ञ और विशिष्ट अतिथि अनिता त्रिपाठी पूर्व प्रधानाचार्या रही ।कार्यक्रम में सर्वहित संस्था के मेरठ ग्रीन चैप्टर की अध्यक्ष अनीता पूरी ,उपाध्यक्ष अलका शर्मा,सचिव डॉली शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण और शिक्षण कार्यक्रम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा*।डॉ मधु वत्स ने सर्वहित के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और अर्चना ने मोदी जी की योजनाओं पर प्रकाश डाला साथ हीं सैलून की ऑनर शिप्रा रस्तोगी ने बताया कि किस तरह डाजलिंग दीवास महिलाओं के प्रशिक्षण में सर्वहित संस्था के निर्देशन पर महिला सशक्तिकरण पर काम करेगा इस कार्यक्रम में सभी ने अपने विचार व्यक्त कर अभावग्रस्त महिलाओं और बेटियों को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए एक जुट होकर चलने की बात की इस कार्यक्रम में शर्मिला वसु राय सीमा शर्मा ,अनिता पूरी ,डॉ भावना शर्मा ,अर्चना,डॉली शर्मा ,शिप्रा रस्तोगी और टीम डाजलिंग दीवास ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया! संस्था की महिलाओ द्वारा बताया गया कि जल्द ही एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर जरूरत मंद बेटियों और महिलाओं क़ो स्वावलंबी ओर सशक्त बनाने के लिए कदम उठाया जाएगा। उसके बाद सर्वहित संस्था द्वारा आम जनता क़ो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए जूट के थैलों का वितरण किया और प्लास्टिक पोलीथीन का प्रयोग बंद करने की सलाह दी।गई!
