गन्ना मूल्य बढाने की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन :

गन्ना मूल्य बढाने की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन :

गन्ना मूल्य बढाने की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन

मेरठ, गन्ना मूल्य बढाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया तथा इस दौरान भाजपा की मथुरा से सांसद हेमा मालिनी के पोस्टर पर जूते-चप्पल भी बरसाये। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए डीएम आफिस पर पहुंचे तथा उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने का मूल्य न बढाकर किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है।सपा कार्यकर्ताओ का कहना था गन्ना मूल्य बढ़ाया जाये! धरना प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी समाजवादी पार्टी मेरठ,महिला जिला अध्यक्ष मृदुला यादव, राष्ट्रीय सचिव शिक्षक सभा डॉ अनीता पुंडीर, प्रदेश सचिव शिक्षक सभा आफतारा राजपूत, नेहा गॉड, संगीता राहुल, मोनिका शर्मा, कार्यालय प्रभारी निरंजन सिंह, जीतू नागपाल, सनी गुप्ता, अमित शर्मा, एहतेशाम, अजय अड़ाना, इत्यादि सैकड़ो लोग शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *