मेरठ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मवाना के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में थाना मवाना पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, वादी हरविंदर सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी मकान संख्या 1068/1, निर्मल अपार्टमेंट, महरौली गदाईपुर, थाना महरौली, दिल्ली की तहरीर पर थाना मवाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में बाबूराम पुत्र रघुवीर सिंह निवासी नदल्लीपुर, थाना किठौर, जनपद मेरठ सहित 10 आरोपी वांछित चल रहे थे।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बाबूराम को भद्रकाली रोड-किला रोड के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 48 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया।
