गहन काउंसलिंग से चार वैवाहिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान :

गहन काउंसलिंग से चार वैवाहिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान :

मवाना संवाददाता :मवाना। परिवार परामर्श केंद्र सर्किल मवाना में गुरुवार को गहन काउंसलिंग के माध्यम से चार वैवाहिक विवादों का सफल एवं शांतिपूर्ण निस्तारण कराया गया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनकर आपसी सहमति से दांपत्य जीवन को दोबारा व्यवस्थित करने का प्रयास किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मवाना के कुशल पर्यवेक्षण में परिवार परामर्श केंद्र पर कुल 15 पत्रावलियों की सुनवाई की गई। काउंसलर एडवोकेट मोहित कुमार के साथ थाना मवाना, हस्तिनापुर, फलावदा और बहसूमा के मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों ने वैवाहिक विवादों से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग की।*चार दंपतियों ने साथ रहने पर जताई सहमति*गहन काउंसलिंग के बाद 15 मामलों में से चार प्रकरणों में पति-पत्नी के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया गया। दोनों पक्षों ने विवाद समाप्त कर साथ-साथ रहने पर सहमति जताई। इस पहल से परिवारों में दोबारा सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया।इसके अलावा एक पत्रावली को विभिन्न कारणों के चलते बंद किया गया, जबकि शेष 10 मामलों में अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित कर दोनों पक्षों को इसकी जानकारी दी गई।परिवार परामर्श केंद्र की ओर से बताया गया कि पारिवारिक विवादों का समाधान आपसी बातचीत और सहमति के आधार पर कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने के साथ ही विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कर सामाजिक संतुलन कायम रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *