मवाना में मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, पांच लाख का सामान जलकर राख :

मवाना में मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, पांच लाख का सामान जलकर राख :

मवाना नगर के मिल रोड स्थित राज मेडिकल स्टोर में सुबह करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। जिसमे दुकान से धुआं उठता देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। और देखते ही देखते आग दुकान के अंदर रखे मेडिकल सामान और अन्य सामग्री में फैलने लगी।*दुकानदारों ने बुझाने का किया प्रयास*आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदार मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया और तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। आग तेजी से बढ़ने के कारण दुकानदारों में आसपास की दुकानों को लेकर भी चिंता बढ़ गई।*दमकल टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू*सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग बुझा दी गई। दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते आग को आसपास स्थित अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।*मेडिकल सामान समेत अन्य सामग्री जली*राज मेडिकल स्टोर के संचालक आबिद ने बताया कि आग की चपेट में आने से दुकान में रखा मेडिकल सामान और अन्य सामग्री जल गई। उन्होंने बताया कि आग से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का शुरुआती अनुमान है। आग बुझने के बाद दुकान में जले सामान को देखकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।आग लगने की प्रारंभिक वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग के सही कारण और वास्तविक नुकसान का आकलन संबंधित स्तर से किया जा रहा है। घटना के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *