भैंसा रोड पर मुखबिर की सूचना पर मवाना पुलिस ने की कार्रवाई*मवाना। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मवाना थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।*मुखबिर की सूचना पर दबोचा*पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मवाना के निर्देशन में थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 24 सितंबर की रात करीब 12:20 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक भैंसा रोड पर खत्तों के आगे राहुल समोसे वाली गली के पास मौजूद है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दानिश पुत्र आलिम, निवासी जाट कॉलेज के पीछे, कस्बा व थाना मवाना को गिरफ्तार कर लिया।*दो जिंदा कारतूस बरामद*पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से .315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामदगी के संबंध में थाना मवाना पर मु0अ0सं0 333/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।*इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका*कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सूरज विक्रम, हेड कांस्टेबल कपिल भाटी और कांस्टेबल सुधीर कुमार शामिल रहे।
