मखदूमपुर रोड पर चेकिंग के दौरान मवाना पुलिस ने पकड़ा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज*मवाना। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मवाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मंगलवार, 15 सितंबर को दोपहर करीब 1:09 बजे मखदूमपुर रोड पर पुलिस टीम सड़क किनारे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। पूछताछ में उसकी पहचान हिमांशु उपाध्याय (22) निवासी जोगियों वाली गली, मोहल्ला हीरालाल, मवाना के रूप में हुई।तलाशी के दौरान हिमांशु के कब्जे से .12 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ। उसकी जींस की पिछली दाहिनी जेब से .12 बोर का एक जिंदा कारतूस भी मिला। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।मामले में मवाना थाने पर आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा संख्या 323/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक पवन कुमार तथा पुलिसकर्मी ब्रजेश, विमलेश और गौरव शर्मा शामिल रहे।
