खराब सड़कों और जलभराव से परेशान क्षेत्रवासियों की आवाज बनी सपा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन :

खराब सड़कों और जलभराव से परेशान क्षेत्रवासियों की आवाज बनी सपा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन :

मवाना। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में बदहाल सड़कों, जलभराव और लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शनात्मक रूप से अपनी आवाज उठाई। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ता मवाना तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है।ज्ञापन में मवाना से मखदूमपुर, चेतावाला से रामराज, बना गांव, बस्तीरा-नारंग गांव के मार्ग तथा मवाना से भैंसा तक की खराब सड़कों का निर्माण और मरम्मत कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके साथ ही चेतावाला से मखदूमपुर तथा ब्लॉक मवाना से बड़ा महादेव मंदिर तक जाने वाले मार्ग का भी निर्माण कराने की मांग की गई।कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन मार्गों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, विद्यार्थी और अन्य लोग आवागमन करते हैं। सड़कों की खराब स्थिति के कारण जहां लोगों को समय और धन की बर्बादी उठानी पड़ रही है, वहीं बरसात के समय दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।सपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र की सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कराकर प्राथमिकता �

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *