19 अगस्त की घटना पर 4 सितंबर को मुकदमा, मेडिकल इंस्पेक्टर लाइन हाजिर; मोहित जाटव मामला फिर चर्चा में :

19 अगस्त की घटना पर 4 सितंबर को मुकदमा, मेडिकल इंस्पेक्टर लाइन हाजिर; मोहित जाटव मामला फिर चर्चा में :

मेरठ। मोहित जाटव और दिग्विजय भाटी से जुड़े पुराने विवाद का मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ था कि अब एक नया मुकदमा चर्चा में आ गया है। आरोप है कि 19 अगस्त 2026 की घटना को आधार बनाकर मोहित जाटव के खिलाफ थाना मेडिकल में 4 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया, जिसे उनकी ओर से फर्जी बताया जा रहा है।बताया गया कि मामले की जानकारी देर रात सरधना विधायक अतुल प्रधान को मिली। विधायक ने आज सुबह पुलिस के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद मेरठ SSP ने थाना मेडिकल प्रभारी इंस्पेक्टर यतवीर सिंह अत्री को लाइन हाजिर कर दिया।मामले में अब मुकदमे की कार्रवाई और इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किए जाने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। वहीं, आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *