जाचोंदा मथुरा में ‘आयुष आपके द्वार’ के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर, 81 मरीजों का उपचार :

जाचोंदा मथुरा में ‘आयुष आपके द्वार’ के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर, 81 मरीजों का उपचार :

मथुरा। ग्राम जाचोंदा में सोमवार को ‘आयुष आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत आउटरीच निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन माननीय आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, प्रमुख सचिव आयुष, महानिदेशक आयुष, निदेशक आयुर्वेद एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मथुरा डॉ. डिगंबर सिंह के निर्देशन में किया गया।शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय खामिनी, मथुरा की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ऋतु सांगवान ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच एवं परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया। इस दौरान मरीजों को निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण भी किया गया।चिकित्सा शिविर में लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विभिन्न जड़ी-बूटियों के औषधीय लाभ, वर्षा ऋतु में होने वाले रोगों से बचाव, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के बारे में जानकारी दी गई। स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग और आयुर्वेद के महत्व पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया।शिविर में कुल 81 रोगियों का उपचार किया गया। वार्ड बॉय श्री रामसंहार ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। चिकित्सा शिविर के सफल आयोजन पर ग्रामवासियों ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ऋतु सांगवान सहित समस्त स्टाफ की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *