एएस इंटर कॉलेज में छठी कक्षा के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत :

एएस इंटर कॉलेज में छठी कक्षा के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत :

*मवाना संवाददाता**एसडीएम संतोष कुमार सिंह और सीओ पंकज लवानिया रहे मुख्य अतिथि, तिलक व पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन*मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित एएस इंटर कॉलेज मवाना में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत कक्षा छह में नवीन प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भव्य वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया रहे। विशिष्ट अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म सिंह त्रिपाठी और चौकी इंचार्ज प्रशांत मिश्रा सहित पुलिस बल ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।इसके बाद विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं और अतिथियों के लिए वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यालय के जीव विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रीतम सिंह के सौजन्य से भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। छात्र-छात्राओं ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। मिष्ठान के रूप में उन्हें चॉकलेट भी वितरित की गई।मुख्य अतिथि एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने कहा कि शायद ही उत्तर प्रदेश का कोई ऐसा विद्यालय होगा, जहां कक्षा छह के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत इतने भव्य और पारिवारिक अंदाज में किया जाता हो। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के निर्माताओं का स्वागत करने का अवसर मिलना उनके लिए बेहद खुशी की बात है।पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने कहा कि अनुशासन एएस इंटर कॉलेज की पहचान है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के प्रति गंभीरता से आगे बढ़ते देखकर गर्व महसूस होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और मेहनत के साथ अपने भविष्य की मजबूत नींव तैयार करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी, प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह पवन, समिति सदस्य सुनील राजवंशी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी अंकित शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *