मवाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना, गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को मेरठ के निजी अस्पताल में कराया भर्ती*मवाना क्षेत्र में गूंगी-बहरी महिला को कथित तौर पर जबरन ले जाने की शिकायत करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। आरोप है कि शिकायत से नाराज दबंगों ने बुजुर्ग पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित ने मवाना थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।*20 वर्षों से पीर बाबा के स्थान पर रह रहे हैं जगवीर*पीड़ित की पहचान जगवीर पुत्र फूल सिंह निवासी राफन गांव के रूप में हुई है। जगवीर के अनुसार, वह करीब 20 वर्षों से नाले के पास स्थित पीर बाबा के स्थान पर रहकर पूजा-पाठ करते हैं।जगवीर का कहना है कि करीब छह वर्ष पहले पुष्पा नाम की एक महिला उनके पास आई थी। महिला बोलने और सुनने में असमर्थ थी। उसने लिखकर अपना नाम पुष्पा बताया था।*महिला को जबरन ले जाने का आरोप*जगवीर ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों की महिला पर बुरी नजर थी। करीब दो माह पहले कुछ लोग पुष्पा को कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले गए थे। पीड़ित ने महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का भी आरोप लगाया है। बाद में महिला को छोड़ दिया गया और वह मवाना क्षेत्र में नहर किनारे कूड़ी कमालपुर के पास मिली थी।*तहरीर के मुताबिक, वहां से भी एक व्यक्ति महिला को अपने साथ ले गया**महिला को ले जाते देख जगवीर ने किया विरोध*जगवीर के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को वह किसी काम से मवाना गए थे। वापस लौटते समय उन्होंने गांव के बोबी पुत्र त्रिलोक चंद को पुष्पा को कथित तौर पर जबरन ले जाते देखा।
