मवाना क्षेत्र के हस्तिनापुर वन्यजीव अभयारण्य से सटे क्षेत्रों में तेंदुआ देखे जाने की लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित क्षेत्रों में ड्रोन से निगरानी बढ़ा दी गई है lउधर खेड़ी मनिहार स्थित श्री शिव आश्रम के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगाने के साथ ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। हालांकि अब तक तेंदुए की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।*ड्रोन से कई क्षेत्रों की निगरानी*क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने इंफ्रारेड तकनीक से लैस ड्रोन के माध्यम से एनएच-34 स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल, खेड़ी मनिहार, अनूपशहर गंग नहर क्षेत्र, अकबरपुर सादात और बटावली समेत कई इलाकों में सघन सर्च अभियान चलाया। रविवार रात हुई ड्रोन निगरानी के दौरान तेंदुए की कोई गतिविधि सामने नहीं आई। हालांकि फुटेज में गीदड़ और नीलगाय जैसे वन्यजीव दिखाई दिए।*श्री शिव आश्रम के पास लगाया गया जाल*खेड़ी मनिहार-फलावदा मार्ग स्थित श्री शिव आश्रम के आसपास तेंदुआ देखे जाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और ग्रामीणों से लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद वन विभाग ने सोमवार शाम मिल फार्म के बंद परिसर में तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष जाल लगाया। इसके साथ ही आसपास के संभावित मार्गों और झाड़ियों में ट्रैप कैमरे भी स्थापित किए गए हैं, ताकि किसी भी गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा सके।*ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील*वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से सचेत रहने की हिदायत दी l कि यदि तेंदुआ दिखाई दे तो उसके आसपास भीड़ न लगाएं, और किसी पत्रकार का खतरा लेने की कोशिश ना करें l और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें। और साथ ही सोशल मीडिया पर चल रही अफवाओ से बचें l*हर सूचना पर रखी जा रही नजर* हस्तिनापुर क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि खेड़ी मनिहार और श्री शिव आश्रम क्षेत्र से मिल रही प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है। ड्रोन सर्च, ट्रैप कैमरों और जाल के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी सर्च एवं मॉनिटरिंग अभियान जारी रहेगा।अभियान में वन दरोगा ऋषभ सिंह, अंकित यादव, वनरक्षक अतुल स्वामी,शुभम, डालचंद, कपिल, राजेश्वर, खुशीराम, अशोक, सहित वन विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।
