एनसीसी कैडेट वेलफेयर सोसायटी की छात्रवृत्ति से सम्मानित हुईं चार कैडेट्स, 73 यूपी बटालियन में वितरित हुए चेक :

एनसीसी कैडेट वेलफेयर सोसायटी की छात्रवृत्ति से सम्मानित हुईं चार कैडेट्स, 73 यूपी बटालियन में वितरित हुए चेक :

आज शनिवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज मे 73 यूपी बटालियन एनसीसी मुख्यालय में एनसीसी कैडेट वेलफेयर सोसायटी की ओर से छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मेधावी चार बालिका कैडेट्स को ₹6-6 हजार के छात्रवृत्ति चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रवृत्ति मिलने पर कैडेट्स के चेहरे खुशी से खिल उठे।*चार मेधावी कैडेट्स को मिला सम्मान*समारोह का आयोजन कमान अधिकारी कर्नल शैली मल्होत्रा के निर्देशन एवं उपकमान अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के निकट पर्यवेक्षण में किया गया। कार्यक्रम का संचालन सूबेदार मेजर कुलविंदर सिंह ने किया।इस दौरान कृषक इंटर कॉलेज की जूनियर विंग की कैडेट जिया शर्मा और आकांक्षा तथा कृषक पीजी कॉलेज की सीनियर विंग की कैडेट कशिश और दीपांशी को ₹6-6 हजार के छात्रवृत्ति चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।*मेरिट के आधार पर मिलता है चयन*उपकमान अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने बताया कि एनसीसी कैडेट वेलफेयर सोसायटी द्वारा पूरे भारत में प्रतिवर्ष 1000 एनसीसी कैडेट्स को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इनमें 250 छात्रवृत्तियां ग्रामीण एवं संवेदनशील क्षेत्रों के कैडेट्स तथा 750 सामान्य क्षेत्रों के कैडेट्स के लिए निर्धारित हैं। चयन ग्रुप मुख्यालय द्वारा जारी मेधावी कैडेट्स की मेरिट सूची के आधार पर किया जाता है।उन्होंने कहा कि 73 यूपी बटालियन, मवाना की चार बालिका कैडेट्स का चयन होना बटालियन के लिए गौरव की बात है और यह नारी सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।समारोह में मेजर तनुज कुमार, लेफ्टिनेंट मोहित शर्मा, द्वितीय अधिकारी शिवम त्यागी, सूबेदार चिन्मय दास, नायब सूबेदार शंकर सिंह, बीएचएम ललित मोहन, वरिष्ठ सहायक उमेश कुमार सहित एनसीसी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *