कैच द रेन’ अभियान के तहत जल संरक्षण पर संगोष्ठी, अमृत सरोवर का किया निरीक्षण :

कैच द रेन’ अभियान के तहत जल संरक्षण पर संगोष्ठी, अमृत सरोवर का किया निरीक्षण :

मवाना नगर पालिका परिषद में ‘कैच द रेन’ अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन विषय पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक ने की, जबकि इसका संचालन अधिशासी अधिकारी कृष्णकांत मिश्रा के निर्देशन में हुआ।जल संरक्षण और पेयजल गुणवत्ता पर दी जानकारीसंगोष्ठी में अवर अभियंता (जल) अमित श्रीवास्तव ने पेयजल की गुणवत्ता जांच, जल परीक्षण के प्रमुख मानकों, वर्षा ऋतु में जल स्रोतों की स्वच्छता तथा जलजनित रोगों से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों से जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने और वर्षा जल संचयन को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जलकल सुपरवाइजर तिमिराज सिंह सहित स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।अमृत सरोवर का किया संयुक्त निरीक्षणसंगोष्ठी के बाद अधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों ने ढीकोली स्थित अमृत सरोवर का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान भूगर्भ जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और तालाबों के संरक्षण के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। साथ ही लोगों से जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण और जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित कर भविष्य में जल संकट से काफी हद तक बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *