मेरठ के मंगल पांडे नगर स्थित पारस टावर में शुक्रवार को ब्लैंकेट के वेयरहाउस में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की करीब 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वेयरहाउस के स्टोर मैनेजर सौरभ बंसल के अनुसार, आग में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
