मवाना क्षेत्राधिकारी व नायब तहसीलदार ने खनन माफिया के खिलाफ चलाया अभियान मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर ट्राली सीज :

मवाना क्षेत्राधिकारी व नायब तहसीलदार ने खनन माफिया के खिलाफ चलाया अभियान मिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर ट्राली सीज :

*मवाना संवाददाता* शनिवार देर रात्रि मवाना क्षेत्राधिकारव नायब तहसीलदार ने खनन माफिया पर लगाम कसने के लिए अभियान चलाया l जिसमें क्षेत्राधिकार ने पुलिस बल को साथ लेकर रात्रि में ग्रस्त करते हुए मिट्टी से भर दो ट्रैक्टर ट्राली पदकर सीज कर दिये l प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर अधिकारियों के पास कई बार शिकायत आई l जिसको लेकर शनिवार देर रात्रि मवाना क्षेत्र अधिकारी पंकज लवानिया व नायब तहसीलदार पुलिस बल को साथ में लेकर मवाना क्षेत्र में ग्रस्त करना शुरू कर दिया l देर रात्रि पंकज लवानिया ने राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार नितेश सैनी तथा सठला चौकी इंचार्ज सुमित तोमर के साथ ग्राम सठला में बिजलीघर के सामने से अवैध तरीके से मिट्टी ला रहे खनन माफिया के दो बिना नंबरप्लेट के ट्रैक्टरट्रालियों को बड़ा महादेव मन्दिर के पास से पकड़ लिया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर ड्राइवरों से खनन की परमिशन से संबंधित कागजात मांगें तो खनन माफिया के ड्राइवर कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने दोनों ट्रैक्टरों को सीज करते हुए पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया और उन्हें तुरंत ही चीज कर दिया गया l l जिससे खनन माफिया में हड़कंप मच गया lखनन विभाग के अधिकारियों व स्थानीय स्तर पर सेटिंग गेटिंग का खेल कर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर राजस्व की लगातार चोरी की जा रही है इन खनन माफियाओं के तार राजनेतिक गलियारों से जुड़े हुए भी बताये जा रहे हैं। मवाना तहसील क्षेत्र के मवाना, हस्तिनापुर, फलावदा, बहसूमा व परीक्षितगढ़ क्षेत्र में खनन माफिया बिना किसी रोकटोक के बिना अनुमति के चोरी से किसानों के खेतों व जंगल से चोरी से बालू मिट्टी उठाकर क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में विकसित की जा रही अनाधिकृत कच्ची कालोनियों में अवैध भराव कर रहे हैं। लेकिन तमाम नियमों के विपरीत ये राजनैतिक संरक्षण प्राप्त खनन माफिया बिना अनुमति लिए खनन विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों व स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों से सैटिंग कर बिना किसी अनुमति के ही खनन का सिंडिकेट चलाकर सरकार को प्रतिमाह लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं। राजस्व की चोरी रोकने के लिए विभागीय अधिकारी संबंधित विभागों से पत्राचार करेंगे और इस अवैध खनन जैसे चोरी के धंधे पर रोक लगा सकेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *