प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटीं खिलाड़ी विशाखा, हिमानी, शिवानी, वंशु और पूजा के सपनों पर उनके ही कोचों ने पानी फेर दिया :

प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटीं खिलाड़ी विशाखा, हिमानी, शिवानी, वंशु और पूजा के सपनों पर उनके ही कोचों ने पानी फेर दिया :

रिपोर्ट राजेश मार्टिन।

मेरठ के कंकरखेड़ा में खेल और गुरु-शिष्य की परंपरा को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां विशाखापट्टनम में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटीं खिलाड़ी विशाखा, हिमानी, शिवानी, वंशु और पूजा के सपनों पर उनके ही कोचों ने पानी फेर दिया। इन खिलाड़ियों का आरोप है कि कोच विपिन राठी और नरेंद्र पवार ने न सिर्फ उनकी मेहनत से जीते गए मेडल छीन लिए, बल्कि यह शर्मनाक शर्त भी रखी कि मेडल वापस पाने के लिए उन्हें पैसे देने होंगे। खिलाड़ियों की मेहनत और सम्मान का सौदा करने वाले इन कोचों की इस करतूत के खिलाफ अब सभी पीड़ित खिलाड़ी एकजुट होकर थाना कंकरखेड़ा पहुंचे हैं, जहां उन्होंने इंस्पेक्टर विनय कुमार से न्याय की गुहार लगाते हुए दोनों आरोपी कोचों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। अब देखना यह होगा कि खेल जगत को कलंकित करने वाले इन कोचों पर पुलिस प्रशासन क्या सख्त कार्रवाई करता है, ताकि मेहनत से देश का नाम रोशन करने वाली इन बेटियों को उनका खोया हुआ सम्मान वापस मिल सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *