मेरठ विकास प्राधिकरण के ज़ोन C-1 में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रिहायशी कॉलोनियों को कमर्शियल हब में बदला जा रहा है, जिसका ताजा उदाहरण भोला रोड स्थित काशीराम कॉलोनी (खडोली) में देखने को मिल रहा है। यहाँ निर्माणकर्ता नीरज द्वारा रिहायशी क्षेत्र के भीतर मानकों के विपरीत अवैध कमर्शियल डेरी का निर्माण बेखौफ जारी है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इस पूरे अवैध खेल को प्राधिकरण के कर्मचारी हुकुम सिंह और भ्रष्ट अभियंता बिजेंद्र सिंह का सीधा संरक्षण प्राप्त है, जिनकी मिलीभगत और कथित साठगांठ के चलते शिकायतों के बावजूद निर्माण कार्य पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है। रिहायशी बस्ती के बीचों-बीच बन रही इस डेरी से भविष्य में होने वाली गंदगी और अव्यवस्था को लेकर जनता में भारी रोष है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की चुप्पी ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
