पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र *श्री कलानिधि नैथानी* के कुशल निर्देशन में वर्ष 2025 के दौरान अपराध नियंत्रण, त्वरित न्याय, जनसुरक्षा एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु परिक्षेत्र के समस्त जनपदों में विभिन्न विशेष अभियानों जैसे *ऑपरेशन विवेचना, ऑपरेशन पहचान, ऑपरेशन प्रहार, ऑपरेशन संचार, ऑपरेशन शस्त्र, ऑपरेशन जालसाज, ऑपरेशन त्रिनेत्र, ऑपरेशन ब्लैक कैट, ऑपरेशन नकेल* आदि का सघन एवं प्रभावी संचालन किया गया तथा थाना एवं सर्किल स्तर पर बेहतर जनसुनवाई सुनिश्चित की गयी ।
उक्त अभियानों के परिणामस्वरूप अपराधियों के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई, जिससे न केवल विगत वर्ष की तुलना में विभिन्न श्रेणी के अपराधों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई, बल्कि संगठित एवं आदतन अपराधियों पर भी निर्णायक अंकुश लगाया जा सका। प्रभावी विवेचना, साक्ष्यों के सुदृढ़ संकलन तथा अभियोजन के सशक्त प्रयासों के फलस्वरूप न्यायालयों में दोषसिद्धि की दर में भी वृद्धि हुई।
साथ ही जनसुरक्षा, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराध नियंत्रण, अवैध शस्त्रों एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही तथा यातायात एवं सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा के क्षेत्र में भी ठोस एवं सकारात्मक परिणाम सामने आए। इन सतत प्रयासों से आमजन में सुरक्षा की भावना प्रबल हुई तथा पुलिस-जन संवाद एवं विश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
वर्ष 2026 मे साइबर क्राइम, जनसुनवाई तथा महिलाओ एवं बच्चो के विरुद्ध अपराधो मे कमी लाने हेतु विशेष ध्यान-
वर्ष 2025 मे रेंज मे चलाये गए विभिन्न अभियानों के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही का विवरण-
➡️ आपरेशन संचार – परिक्षेत्र के चौकी व हल्का प्रभारियों को 562 स्थायी सीयूजी आवंटित कराये गये, जिससे जनता से सीधा सम्पर्क स्थापित हुआ है ।
➡️ आपरेशन त्रिनेत्र- कुल 69391 कैमरो का अधिष्ठापन, कावडं मार्ग व अन्य स्थानो पर- 5540, आईपी कैमरे
➡️ आपरेशन पहचान/प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही- अभ्यस्त/ सत्यापित अपराधी – 28287, जिलाबदर- 447, सम्पत्ति कुर्क- 47, गैगंस्टर अधिनियम- 218, हिस्ट्रीशीट- 714, NSA- 4
➡️ गैंगस्टर के अंतर्गत कुल पंजीकृत अभियोग-218, गिरफ्तार / हाजिर अदालत अपराधी- 974
मेरठ- अभियोग-78 , गिरफ्तार अभियुक्त- 382
बुलन्दशहर- अभियोग-96, गिरफ्तार अभियुक्त- 415, (2 NSA)
बागपत- अभियोग-21 , गिरफ्तार अभियुक्त- 99, (2 NSA)
हापुड़ – अभियोग-23 , गिरफ्तार अभियुक्त- 78
➡️ आपरेशन H.S – अभियान के दौरान खोली गयी कुल हिस्ट्रीशीट- 714
जनपद मेरठ- 358, बुलन्दशहर- 210, बागपत- 90, हापुड- 56
➡️ ऑपरेशन शस्त्र के अन्तर्गत कार्यवाही- पंजीकृत अभियोग-3425, कुल अभियुक्त- 3638, बरामद अवैध शस्त्र- 2351, कारतूस- 5455, बरामद शस्त्र फैक्ट्री – 09 ( मेरठ-7, बागपत-1, हापुड़-1)
जनपद मेरठ- गिरफ्तार अभियुक्त-1096, अवैध शस्त्र-844, कारतूस-3590
जनपद बुलन्दशहर- गिरफ्तार अभियुक्त-1907, अवैध शस्त्र-870, कारतूस-1142
जनपद बागपत- गिरफ्तार अभियुक्त-296, अवैध शस्त्र-297, कारतूस-334
जनपद हापुड़- गिरफ्तार अभियुक्त-339, अवैध शस्त्र-340, कारतूस-389
➡️ पुलिस मुठभेड़- कुल मुठभेड़- 336, घायल अभियुकत- 371, मृत अभियुक्त- 09 (05 STF द्वारा), कुल गिरफ्तार अभियुक्त- 561
मेरठ- कुल मुठभेड़- 147, घायल अभियुकत- 157, मृत अभियुक्त- 03, कुल गिरफ्तार अभियुक्त- 248
बुलन्दशहर- कुल मुठभेड़- 93, घायल अभियुकत- 109, मृत अभियुक्त- 02, कुल गिरफ्तार अभियुक्त-150
बागपत- कुल मुठभेड़-57, घायल अभियुकत- 61, मृत अभियुक्त- 01, कुल गिरफ्तार अभियुक्त- 102
हापुड़- कुल मुठभेड़- 39, घायल अभियुकत- 44, मृत अभियुक्त- 03, कुल गिरफ्तार अभियुक्त- 61
➡️ पुरस्कार घोषित अपराधी- कुल पुरस्कार घोषित अपराधी – 417
जनपद मेरठ-192, बुलन्दशहर-87, बागपत-97, हापुड- 41
➡️ गुण्डा अधिनियम- कुल अभियुक्त-1750, जिला बदर- 462, जिला बदर के उपरान्त गिरफ्तार- 34
मेरठ- अभियुक्त- 577 , जिला बदर- 268, जिला बदर के उपरान्त गिरफ्तार- 07
बुलन्दशहर- अभियुक्त- 700, जिला बदर- 89, जिला बदर के उपरान्त गिरफ्तार- 08
बागपत- अभियुक्त- 302 , जिला बदर- 75, जिला बदर के उपरान्त गिरफ्तार- 15
हापुड़- अभियुक्त- 171 , जिला बदर- 30, जिला बदर के उपरान्त गिरफ्तार- 04
➡️ एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही- कुल पंजीकृत अभियोग-333, गिरफ्तार अभियुक्त-427
मेरठ- पंजीकृत अभियोग-100, गिरफ्तार अभियुक्त-168
बुलन्दशहर- पंजीकृत अभियोग-174, गिरफ्तार अभियुक्त-185
बागपत- पंजीकृत अभियोग-25, गिरफ्तार अभियुक्त-31
हापुड़ – पंजीकृत अभियोग-34, गिरफ्तार अभियुक्त-43
➡️ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही-
कुल पंजीकृत अभियोग-3266, गिरफ्तार अभियुक्त-3339, बरामद शराब- 29700 लीटर
मेरठ- पंजीकृत अभियोग-677, गिरफ्तार अभियुक्त-724, बरामद शराब- 12416 लीटर
बुलन्दशहर- पंजीकृत अभियोग-1965, गिरफ्तार अभियुक्त-1973, बरामद शराब- 10508 लीटर
बागपत- पंजीकृत अभियोग-224, गिरफ्तार अभियुक्त-233, बरामद शराब- 3194 लीटर
हापुड़- पंजीकृत अभियोग-400, गिरफ्तार अभियुक्त-409, बरामद शराब- 3582 लीटर
➡️ प्रमुख अपराधो हत्या, लूट, डकैती, गृह भेदन मे विगत वर्ष के सापेक्ष कमी दर्ज की गई।
➡️ आपरेशन विवेचना – कुल निस्तारित विवेचना -31434
मेरठ- 11865, बुलन्दशहर- 12085, बागपत- 3628, हापुड- 3856
➡️ वांछित अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही – कुल 61295 अभियुक्त नामजद व प्रकाश मे आये जिनमे से 37071 गिरफ्तार, 2628 द्वारा माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण, 09 अपराधी मुठभेड़ मे मृत तथा 21361 का 7 वर्ष से कम सजा होने पर बिना गिरफ्तारी चालान किया गया, इस प्रकार वांछितो के विरुद्ध कार्यवाही का प्रतिशत 99.65 रहा ।
➡️ विभिन्न अपराधो के अन्तर्गत सजा- सजा हुए वाद-13038, सजा हुए वादो मे कुल अपराधी-15449
04- मृत्युदण्ड (बु0शहर), 875- आजीवन कारावस, 528- 10 वर्ष से अधिक की सजा, 14042- अन्य सजा
जनपद मेरठ- सजा हुए वाद-3750, सजा हुए वादो मे कुल अपराधी-4691,
आजीवन कारावास-252, 10 वर्ष से अधिक की सजा-129, अन्य सजा-4310
जनपद बुलन्दशहर- सजा हुए वाद- 5650, सजा हुए वादो मे कुल अपराधी-6002,
आजीवन कारावास-357, 10 वर्ष से अधिक की सजा-256, अन्य सजा-5385
जनपद बागपत- सजा हुए वाद-1103, सजा हुए वादो मे कुल अपराधी-1445,
आजीवन कारावास-95, 10 वर्ष से अधिक की सजा-69, अन्य सजा-1281
जनपद हापुड़- सजा हुए वाद-2535, सजा हुए वादो मे कुल अपराधी-3311,
आजीवन कारावास-171, 10 वर्ष से अधिक की सजा-74, अन्य सजा-3066
➡️ नये कानून (BNS) के अंतर्गत सजा- सजा हुए वाद- 84, सजा हुए अभियुक्त- 94
मेरठ- सजा हुए वाद- 62, सजा हुए अभियुक्त- 70
बुलन्दशहर- सजा हुए वाद- 04, सजा हुए अभियुक्त- 04
बागपत- सजा हुए वाद- 05, सजा हुए अभियुक्त- 06
हापुड़- सजा हुए वाद- 13, सजा हुए अभियुक्त- 14
➡️ महिला सम्बन्धी अपराधो मे कुल सजा- 331 अभियोगो मे 445 आरोपियों को सजा, 59 आरोपियों को हुआ आजीवन कारावास
मेरठ- अभियोग- 93, अभियुक्त- 130
बुलन्दशहर- अभियोग- 125, अभियुक्त- 162
बागपत- अभियोग- 33, अभियुक्त- 48
हापुड़- अभियोग- 80, अभियुक्त- 105
➡️ मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सजा (22.09.2025 से) – 99 अभियोगो मे 142 अभियुक्तो को सजा
मेरठ- अभियोग- 19, अभियुक्त- 25
बुलन्दशहर- अभियोग- 29, अभियुक्त- 42
बागपत- अभियोग- 19, अभियुक्त- 27
हापुड़- अभियोग- 32, अभियुक्त- 48
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रेंज की जनपदीय पुलिस द्वारा विगत 10 वर्षो मे महिला सम्बन्धी अपराधो मे प्रकाश मे आए अपराधियो के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाकर 24 घण्टे मे 3884 अपराधियो का सत्यापन किया गया, जिसमे जनपद मेरठ मे 1676, जनपद बुलन्दशहर मे 268 जनपद बागपत मे 358 एवं जनपद हापुड़ मे 1582 अपराधियो का सत्यापन किया गया ।
मेरठ परिक्षेत्र पुलिस आम नागरिको की सुरक्षा, विश्वास एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर तत्पर है और भविष्य मे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी ।
