मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद मेरठ में व्यापक नारी सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम :

मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत जनपद मेरठ में व्यापक नारी सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम :

मिशन शक्ति अभियान फेज- 5.0 के अन्तर्गत आज दिनांक 30.12.2025 को पुलिस अधीक्षक अपराध/ नोडल अधिकारी मिशन शक्ति जनपद मेरठ (श्री अवनीश कुमार) व एन्टी रोमियो प्रभारी के कुशल निर्देशन में जनपद मेरठ के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीम, शक्ति दीदी, महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा स्कूलों, कालेज, मन्दिरों, बाजारों, अस्पतालों में व चौपाल लगा कर बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को शिकायतों के निस्तारण हेतु विभिन्न हेल्प लाइन नं0- 1090/112/1098/181/1076/1930/102/108/ व महिला कैन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओं बेटी बचाओ-बेटी पढाओ/ मुख्यमंत्री कन्या सुमन्गला योजना/ निराश्रित महिला पेंशन योजना/ बैंकिग करेस्पोंडेंट सखी आदि व छात्राओं को गुड टच बैड टच के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दे कर जागरुक किया गया व थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के संचालन के सम्बन्ध में भी जागरुक किया, साथ ही साथ कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीडन, Pocso Act, बाल श्रम व साईबर अपराध से सम्बन्धित कानूनी प्राविधानों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। *थानावार कार्यवाही का विवरणः-*1- एंटी रोमियो टीम थाना खरखौदा जनपद मेरठ द्वारा महिलाओं व बच्चियों को साइबर फ्रॉड व अन्य सरकारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।2- मिशन शक्ति टीम व एंटीरोमियो टीम थाना लोहियानगर मेरठ द्वारा महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन न0 108/112/1090/1930/1076 की जानकारी दी गयीं।3- थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज पर आने जाने वाली महिलाओं व लड़कियों को सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबर 1090/112/1076/1098/181 आदि व साइबर संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।4- थाना गंगानगर द्वारा महिलाओं और बालिकाओं बालकों को मिशन शक्ति केंद्र के बारे मे बताया गया तथा महिलाओं को हेल्पलाइन नो की जानकारी दी गई और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया बालकों को साइबर फ्रॉड के चलते हेल्पलाइन नो 1930 की जानकारी दी गई।5- एंटी रोमियो टीम थाना कोतवाली क्षेत्र मे भ्रमण करते हुए महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी देते हुए वह सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारियां देते हुए ।6- थाना बहसूमा द्वारा महिलाओं और बालिकाओं बालकों को मिशन शक्ति केंद्र के बारे मे बताया गया तथा महिलाओं को हेल्पलाइन नं0 की जानकारी दी गई और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया बालकों को साइबर फ्रॉड के चलते हेल्पलाइन नो 1930 की जानकारी दी गई।7- थाना किठौर क्षेत्र में चौ. प्रेमानाथ सिंह के.वी.इण्टर कॉलिज माछरा (मेरठ) में बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्र के बारे मे बताया गया तथा महिलाओं को हेल्पलाइन नो की जानकारी दी गई और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया बालकों को साइबर फ्रॉड के चलते हेल्पलाइन नो 1930 की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *