डीआईजी मेरठ रेंज ने किया जनपद मेरठ के थाना कोतवाली का निरीक्षण :

डीआईजी मेरठ रेंज ने किया जनपद मेरठ के थाना कोतवाली का निरीक्षण :

*“निरीक्षण थाना कोतवाली जनपद मेरठ”**▪️▪️ 02 उपनिरीक्षक को साइबर व 01 मुख्य आरक्षी को बीट की अच्छी जानकारी रखने पर किया पुरुस्कृत* *▪️ साइबर सैल टीम प्रभारी सभी उपनिरीक्षकों को साइबर की ज्यादा से ज्यादा जानकारी दें* *▪️ 1930/ NCRP पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाए* *▪️ सीओ एवं एसएचओ मिशन शक्ति केन्द्र एवं एण्टी रोमियो के कार्यो का नियमित करें निरीक्षण* *▪️ यूपी 112 पर प्राप्त होने वाले महिला सम्बन्धी इवेन्ट को मिशन शक्ति केन्द्र के रजिस्टर मे करें दर्ज**▪️ मिशन शक्ति केन्द्र इवेंट की प्रत्येक कार्यवाही कर फीडबैक अवश्य लें* *▪️ महिला सम्बन्धी शिकायत को थाना प्रभारी सर्व प्रथम मिशन शक्ति केन्द्र पर अटेन्ड करायें**▪️ रात्रि गणना मे थाने पर नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारीगण को डीजी परिपत्र / ADG/ DIG/ SSP के आदेश पढकर सुनाये* पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र *श्री कलानिधि नैथानी* महोदय द्वारा आज दिनांक 09.12.2025 को *जनपद मेरठ के थाना कोतवाली का निरीक्षण* किया गया । महोदय द्वारा थाना परिसर, मैस, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क आदि का मुआयना किया गया एवं विवेचनाओ व प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की गई। उपनिरीक्षण गण से साइबर अपराध एवं सुरक्षा के बारे में पूछताछ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ डॉ0 विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी कोतवाली श्री अन्तरिक्ष जैन आदि उपस्थित रहे । *निरीक्षण के दौरान दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश-*➡️उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार को साइबर की अच्छी जानकारी होने, उपनिरीक्षक शुभम सेंगर को ई-साक्ष्य एप पर SID की सही जानकारी एवं बीट की अच्छी जानकारी रखने पर मुख्य आरक्षी 252 मुकेश कुमार को पुरुस्कृत किया गया➡️निरीक्षण के दौरान कुछ अभिलेख अद्यावधिक नही पाए गए अभिलेखो को अद्यतन रखने हेतु निर्देशित किया गया➡️साइबर टीम प्रभारी सभी उपनिरीक्षकों को साइबर की ज्यादा से ज्यादा जानकारी दें➡️पेन्शनर्स का विवरण बीट बुक मे अंकित किया जाए एवं चौकी इन्चार्ज उनसे मिलते रहे➡️NBW का तामीला कम है अधिक से अधिक करायें तथा NBW रजिस्टर मे गोश्वारा बनाए➡️LIU रिपोर्ट की सभी अधिकारियों को शाम तक जानकारी हो जानी चाहिए और थाना प्रभारी सभी चौकी इंचार्जो को फोन से सूचित करा दिया करें➡️112 का इवेंट रजिस्टर थाना प्रभारी देखते रहें, इवेंट की फ्रीक्वेंसी व रुट चार्ट को चैक करें साथ ही 112 रजिस्टर का प्रभारी बनाये और रजिस्टर का रखरखाव ठीक करायें➡️माल निस्तारण की कार्यवाही मे तेजी लाए➡️सभी बीट कर्मियों को अपने अपने बीट क्षेत्र मे एक्टिव करें, बीट कर्मी चौकीदारों से वार्ता करें और समय समय पर इनसे मिलते रहें ➡️चौकीदार के खाली पदो का प्रस्ताव CO कार्यालय SSP के माध्यम से तत्काल DM कार्यालय भेजें➡️रात्रि गणना मे थाने पर नियुक्त अधिकारी/ कर्मचारीगण को डीजी परिपत्र पढकर सुनाये➡️सभी बीट आरक्षी अपने बीट क्षेत्र से पंजीकृत होने वाले अभियोगों एवं कितने व्यक्ति जेल मे है इसकी जानकारी रखें➡️वेरीफिकेशन मे 15 दिन से ज्यादा समय न लगे पासपोर्ट वेरीफिकेशन वालो को थाने न वुलाया जाये, सीओ सुनिश्चित करें➡️शस्त्रो की साफ सफाई पर और अधिक ध्यान दें तथा जनपदीय आर्मोरर द्वारा रोस्टर तैयार कर सभी थानो के शस्त्रो की साफ सफाई/ मरम्मत का कार्य किया/कराया जाये एवं थाने पर नियुक्त समस्त कर्मियो को शस्त्रो के सम्बन्ध मे जानकारी देकर हैन्डलिंग अभ्यास कराया जाये । ➡️हवालात / रिमाण्ड रजिस्टर पूर्ण रखें ➡️थाने पर अनुशासन रजिस्टर रखे जिसमे निस्तारण अंकित किया जाए➡️क्षेत्राधिकारी थाने पर मौजूद उप निरीक्षको को समान रुप से लंबित विवेचनाओ का आवंटन सुनिश्चित करायें तथा 06 माह से अधिक लंबित विवेचना को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाए । ➡️थाना क्षेत्र में निवास करने वाले हिस्ट्रीशीटरों की समय-समय पर निगरानी करायी जाये तथा सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों की सूची तैयार कर उनके क्रिया कलापो पर नजर रखी जाये ।➡️ निरीक्षण के दौरान थाना भवन, थाना परिसर, बैरक, भोजनालय, आवास, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, विवेचना कक्ष, कार्यालय ,CCTNS ,IGRS, आगन्तुक कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का विस्तृत निरीक्षण किया गया तथा रजिस्टरों के अभिलेखों की प्रविष्टियों को चैककर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। ➡️ थाना परिसर को साफ रखने, कार्यालय में अभिलेखों को दुरुस्त रखने व मीनू के अनुसार पोषण युक्त भोजन तैयार करने, शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने, लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से संबंधित लावारिस एवं जप्त वाहनों की नीलामी कराने का निर्देश दिये गये।➡️ मालखाना व कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। थाना कार्यालय का अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर, भूमि विवाद, एच.एस, महिला उत्पीड़न, हत्या बलवा, गुमशुदा, पासपोर्ट, गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत जेल भेजे गये अपराधियो के चिन्हीकरण रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, टॉप-10 रजिस्टर, भूमाफिया रजिस्टर आदि को चैक किया गया, फ्लाई शीट व एच.एस. रजिस्टर रजिस्टरों का गहनता से अवलोकन कर संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।➡️ थाना क्षेत्रों के समस्त ग्राम प्रहरियों से वार्ता की गयी एवं उन्हें सजग रहने, छोटी से छोटी घटना की जानकारी तत्काल थाना प्रभारी को देने तथा ग्राम मौहल्लों में हो रही गतिविधियों पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया। ➡️ थानों पर नियुक्त बीट आरक्षियों से बीट की जानकारी की गयी तथा रेंज के सभी थाना प्रभारियों को थाने पर नियुक्त आरक्षी/महिला आरक्षी को बीट वितरण कर बीट क्षेत्र की जानकारी बीट बुक में अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया । क्षेत्र से संबंधित अपराध और अपराधियों की जानकारी रखने एवं इसकी जानकारी बीट पुलिस अधिकारियों से साझा करने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।➡️ मिशन शक्ति/ महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों आदि की समीक्षा कर महिला सम्बन्धी शिकायतों को शीघ्र ही थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए सम्बन्धित हल्का प्रभारी को जांच हेतु प्रेषित करने तथा जांच उपरान्त आख्या का सारांश रजिस्टर में अंकित करने के निर्देश दिये गये। महिला सम्बन्धी अपराधों में थाना प्रभारी को समय समय पर फीडबैक लेने के निर्देश दिये गये।➡️ अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर रासुका, गैगंस्टर व धारा 14(1) गैगंस्टर एक्ट, गुण्डा एक्ट के अंर्तगत कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। चुनाव एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान प्रदान व सहयोग हेतु ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक कर दायित्वों को निर्धारित करने हेतु निर्देशित किया गया।➡️ थाना क्षेत्रों के सीमावर्ती प्वाइंटों पर बैरियर लगाकर संयुक्त रूप से संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी आदि के विरूद्ध सघन चेकिंग के निर्देश दिये गये तथा थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों, संदिग्ध स्थानों पर निरन्तर पैदल गस्त करते हुये भ्रमणशील रहने के निर्देश दिये ➡️ थाना क्षेत्र के सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों का सत्यापन कर एवं अवैध शस्त्र धारकों/निमार्ण/परिवहन करने वालों को चिन्हित कर सम्बन्धित अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये । *मीडिया सेल**मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *