मेरठ में मां के सामने  जीजा ने साले की गोली मारकर की हत्या , पुलिस जांच में जुटी :

मेरठ में मां के सामने जीजा ने साले की गोली मारकर की हत्या , पुलिस जांच में जुटी :


मेरठ। यूपी के मेरठ से एक खौफनाक वारदात सामने आई हैं, जहां एक मां के सामने ही बेटे की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, युवक को आरोपियों ने फोन कर घर से बाहर बुलाया और घर से करीब 150 मीटर दूर घेरकर सीने में तमंचे से गोली मार दी। बेटे को गोली लगता देख मां चिल्लाने लगी। तभी आरोपी भाग गए। आवाज सुनकर परिवार और पड़ोस के लोग पहुंचे और केशव (26) को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पिता राधेश्याम ने कहा- बेटे को केशव के जीजा अंश ने ही गोली मारी है। घटना सदर बाजार क्षेत्र में गुरुवार रात लगभग साढ़े 12 बजे की बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *