श्री कमलेशअम प्रकाश फाउंडेशन के तत्वाधान में 14 नवंबर 2025 बाल दिवस को एक चित्रकला प्रतियोगिता डैफोडिल पब्लिक स्कूल में रखी गई जिसकी संस्थापक श्रीमती मंजू शर्मा हैं इस प्रतियोगिता को कराने में श्रीमती मंजू शर्मा जी का और उनके पूरे टीचिंग स्टाफ का बहुत बड़ा सहयोग रहा जिसके कारण यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक कराई गई जिसमें कक्षा चार से लेकर कक्षा 10 तक के बच्चों ने अपने चित्रकला का हुनर दिखाया जिसमें बच्चों ने भारतीय संस्कृति को और भारतीय प्रतिको को प्रस्तुत किया। बच्चों के अंदर इस प्रतियोगिता को करने में काफी उत्साह रहा और उन्होंने इसमें काफी उत्साह पूर्वक भाग लिया इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती कमलेश रानी ,श्रीमती अनुराधा शर्मा जी ,श्री अशोक पाल जी और स्कूल की संस्थापक मंजू शर्मा का योगदान रहा यह प्रतियोगिता श्री कमलेशअम प्रकाश फाऊंडेशन की संस्थापक डॉ संगीता वार्ष्णेय द्वारा कराई गई इस प्रतियोगिता मैं हमारे पार्टनर बने लिट्रो फैशनेट ब्रांड अनुराग्यं, संभोजनम ,ए पि ग्राफिक्स, मेरठ खबर लाइव 24x 7, मवाना न्यूज़ टाइम और और न्यूज़ फास्ट का भी सहयोग रहा
