आवेदक श्रीमती पूनम पत्नी वीरेन्द्र निवासी ग्राम सदरपुर थाना बहसूमा जनपद मेरठ के पीएनबी के खाते से ट्रांजेक्शन में 19900/- रुपये ट्रांसफर हो जाने पर आवेदक श्रीमती पूनम उपरोक्त द्वारा 1930 पर की गई, जो थाना बहसूमा पर साईबर पुलिस पोर्टल पर प्राप्त हुई । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ महोदय के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस उपाधीक्षक अपराध मेरठ के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की धनराशि की रिकवरी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना बहसूमा मेरठ पर गठित साइबर हेल्प डेस्क टीम द्वारा दर्ज साइबर शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बैंकों से समन्वय स्थापित कर उक्त ट्रांसफर गयी धनराशि को फ्रीज कराया गया और वादी के खाते में शत प्रतिशत धनराशि 19900/- रुपए दिनांक 15.11.2025 को वापस करायी गई है ।*पुलिस टीमः-*1.म0उ0नि0 कोमल थाना बहसूमा जनपद मेरठ2.उ0नि0 राजगौरव 3.है0का0 रीना बटार
