राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष व संयोजक को मारी लोहे की एंगल लेकर रिक्शा वाले ने जोरदार टक्कर :

राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष व संयोजक को मारी लोहे की एंगल लेकर रिक्शा वाले ने जोरदार टक्कर :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज शुक्रवार मवाना नगर के मिल रोड़ पर पुलिस चौकी से प्रीतनगर जा रहे हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रजनीश रोहल व राष्ट्रीय हिंदू संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संयोजक सतीश भारद्वाज की मोटरसाइकिल में लोहे की एंगल लेकर जा रहे रिक्शा चालक ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रजनीश रोहल की आंख व गले पर चोट लगी जबकि सतीश भारद्वाज का पैर फ्रैक्चर हो गया है। इसके बाद हिंदू संगठनो के दर्जनों लोगों ने मिल रोड़ पर ठाकुर अमरपाल की कोठी के सामने सड़क पर जाम लगा दिया और अतिक्रमण व मवाना में खुली मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग उठाई। जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया जिसपर रजनीश रोहल आदि ने एक घंटे में अतिक्रमण नहीं हटाने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दे डाली। हिंदू संगठनो के पदाधिकारियों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया lजिसपर एसडीएम मवाना संतोष सिंह ने नायब तहसीलदार मवाना को निर्देशित करते हुए कहा कि अभी थाना पुलिस व नगर पालिका परिषद की टीमों को साथ ले जाकर तत्काल मिल रोड़ के साथ साथ मवाना के मेन रोड़, मेन बाजार आदि से तत्काल प्रभाव से अतिक्रमण को हटाया जाए। इसके साथ ही यदि कोई भी अतिक्रमणकारी यदि बदतमीजी करे तो उसके खिलाफ तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कर कठौर कार्यवाही की जाए। इसके बाद टीम ने मिल रोड़ सहित मुख्य सड़क पर भी अतिक्रमण के खिलाफ कठोर अभियान चलाकर सड़क किनारे कब्जा किए दुकानदारों का सामान जब्त किया तथा दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी। एसडीएम से मिलने वालों में रजनीश रोहल,निपुण चौहान,सतीश भारद्वाज,राजबीर चौधरी,गौरव गुज्जर,शुभम चौहान,राजन राजवंशी,विनोद गुप्ता,अंकुर सैनी राजा,अमित बल्ले,अरविंद रस्तोगी,सचिन मोतला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *