* *अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज मवाना नगर के मिल रोड पर हिंदू संगठनों के हंगामे और एसडीएम से की गई वार्ता के बाद एसडीएम संतोष सिंह के निर्देशों पर नायब तहसीलदार नितेश सैनी, ईओ राजीव जैन ने थाना पुलिस व पालिका कर्मचारियों को साथ लेकर मिल रोड़ पर पुलिस चौकी से किला बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया l हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रजनीश रोहल व हिन्दू संगठनों के लोगों ने गुड़ मंडी व मिल रोड़ पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए मुख्य मार्ग किया था जाम,जिसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर मिल रोड़ से अतिक्रमण हटवाया।मवाना में शुक्रवार हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियों पर हुए के बाद प्रशासन द्वारा की गयी कड़ी कार्रवाई। मिल रोड के आसपास के अवैध ठेले हटाये गये। जिससे यात्रा मार्ग पर स्थित मीट की दुकानों को बंद करवाया गया यह कार्रवाई धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए की गई अभियान के दौरान मवाना योग के राजीव जैन और कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा मौजूद रहे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुनील अखिल कौशिक ने कहा कि यात्रा मार्ग की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है जिसमें प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि कावड़ यात्रा के दौरान कोई व्यक्ति क्रमण अव्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी।
