मेरठ पुलिस अधीक्षक अपराध एवं क्षेत्राधिकारी सरधना के कुशल पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना सरधना मय पुलिस टीम थाना क्षेत्र में भ्रमणशील थी। दौराने गश्त पुलिस टीम जब सरधना-मुल्हैड़ा मार्ग पर ग्राम छुर से आगे गन्ना सेंटर के पास पहुंची, तो ग्राम बपारसी की ओर से आ रहा एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा संयम, सतर्कता एवं साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली अभियुक्त के बाएं पैर के घुटने के नीचे लगी, जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर गया। घटना का समय लगभग 11:30 बजे दिन का था। घायल अभियुक्त को तत्काल जीवनरक्षार्थ उपचार हेतु सीएचसी सरधना भेजा गया। पूछताछ में उसने अपना *नाम शोएब उर्फ सुहेब उर्फ टिड्डी पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मोहल्ला ऊंचापुर, कस्बा व थाना सरधना, जनपद मेरठ* बताया। *घटना का विवरण-* दिनांक 05.07.2025 को रात्रि लगभग 10:30 बजे कस्बा सरधना में ताजिया बनाने वाले ठेकेदार कादिर बैग और अभियुक्त शुऐब उर्फ टिड्डी पुत्र वहीद निवासी मोहल्ला ऊचाँपुर, थाना सरधना के मध्य मामूली कहासुनी हो गयी थी । अभियुक्त शुऐब शराब के नशे में था । उक्त विवाद के क्रम में, दिनांक 06.07.2025 को प्रातः लगभग 01:30 बजे अभियुक्त शुऐब उर्फ टिड्डी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ पुनः मौके पर पहुंचा और ठेकेदार कादिर बैग के साथ गाली-गलौज करते हुए उसके कंधे में गोली मार दी। जिसके सम्बन्ध में थाना सरधना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 437/2025 (धारा 109(1)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया है। जिसमें उपरोक्त अभियुक्त वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर किया था। प्रारंभिक जांच में यह भी ज्ञात हुआ कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध कई संगीन धाराओं में अभियोग पूर्व से ही पंजीकृत हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-*शोएब उर्फ सुहेब उर्फ टिड्डी पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मोहल्ला ऊंचापुर, कस्बा व थाना सरधना, जनपद मेरठ ।*बरामदगी का विवरणः-*एक अदद तमंचा 315 बोर ।एक अदद जिन्दा कारतूस ।एक अदद खोखा कारतूस ।*अपराधिक इतिहास:*1-मु0अ0सं0 437/2025, धारा 109(1)/352 बीएनएस, थाना सरधना ।2-मु0अ0सं0 494/2022, धारा 3/25 A एक्ट, थाना सरधना ।3-मु0अ0सं0 473/2019, धारा 323 भादवि, थाना सरधना ।4-मु0अ0सं0 314/2020, धारा 25 A एक्ट, थाना सरधना ।5-मु0अ0सं0 829/2021, धारा 3/25 A एक्ट, थाना सरधना ।6-मु0अ0सं0 377/2022, धारा 147/323 भादवि, थाना सरधना ।*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-*1-प्र0नि0 प्रताप सिंह, थाना सरधाना, मेरठ ।2-उ0नि0 विजय कुमार, थाना सरधाना, मेरठ ।3-नि0 राहुल कुमार सिंह, थाना सरधाना, मेरठ ।4-नि0प्र0 सागर सिंह, थाना सरधाना, मेरठ ।5-हे0का0 1373 सचिन कुमार, थाना सरधाना, मेरठ ।6-का0 3237 अर्जुन सिंह, थाना सरधाना, मेरठ ।7-का0 1935 संदीप कुमार, थाना सरधाना, मेरठ ।
