जनपद मेरठ में आगामी श्रवण मास की शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाली श्रवण कांवड़ यात्रा 2025 के सफल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण संचालन के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी का आयोजन श्री सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षा गृह, मेरठ में किया गया।
इस गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री वी.के. सिंह द्वारा की गई तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ श्री विपिन ताडा द्वारा कांवड़ ड्यूटी में तैनात जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल पुलिस अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
🔷 उपस्थित अधिकारीगण:-
इस बैठक में ADM (E), ADM CITY, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं पुलिस अधीक्षक यातायात सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
🔶 बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश:-
सभी तैनात अधिकारियों को उनकी ड्यूटी का स्पष्ट ब्रीफिंग दिया गया।
सभी अधिकारी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सतत भ्रमणशील रहें और मौके की स्थिति पर सजग दृष्टि रखें।
शिविर संचालकों के साथ तालमेल बनाकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।
सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना से कार्य करें।
🔷 प्रशासनिक ढांचा एवं ड्यूटी तैनाती (कांवड़ यात्रा 2025):-
जनपद के 228 किमी क्षेत्र को कांवड़ व्यवस्था हेतु 6 सुपर जोन, 24 जोन तथा 68 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
7 प्रमुख कांवड़ रूट चिन्हित किए गए हैं, जिनपर सुरक्षा व व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में अधिकारी व सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।
ड्यूटी विवरण (दिन/रात्रि):
136 सेक्टर मजिस्ट्रेट,136 सेक्टर पुलिस अधिकारी,48 जोनल मजिस्ट्रेट,48 जोनल पुलिस अधिकारी
सुरक्षा बल की तैनाती:
लगभग 28 राजपत्रित अधिकारी,लगभग 100 निरीक्षक,लगभग 650 उप निरीक्षक.लगभग 1600 मुख्य आरक्षी/आरक्षी.लगभग 300 ट्रैफिक पुलिसकर्मी.लगभग 300 होमगार्ड.लगभग 500 वॉलिंटियर.लगभग 300 चौकीदार.LIU से लगभग 80 पुलिसकर्मी.रेडियो शाखा से लगभग 22 पुलिसकर्मी.परिवहन शाखा से लगभग 20–25 पुलिसकर्मी.फायर ब्रिगेड से लगभग 100 पुलिसकर्मी.घुड़सवार पुलिस बल की भी तैनाती की गई है।
🔶 तकनीकी व डिजिटल निगरानी:
पूरे जनपद में 800 से ज्यादा जगहों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं व IP कैमरे एवं वॉच टावर लगाकर निगरानी व्यवस्था मजबूत की गई है।
AI तकनीक के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
ड्रोन कैमरों के माध्यम से हवाई निगरानी की जाएगी ताकि बड़े स्तर पर सुरक्षा का कवरेज सुनिश्चित किया जा सके।
कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी कांवड़ मार्गों की लाइव निगरानी की जा रही है।
🔷 प्रत्येक थाने में बना “कांवड़ रजिस्टर”
कांवड़ यात्रा के दौरान होने वाली प्रत्येक गतिविधि एवं सूचना का रिकॉर्ड रखने हेतु जनपद के सभी थानों पर विशेष ‘कांवड़ रजिस्टर’ तैयार किया गया है। इस रजिस्टर में यात्रियों की संख्या, शिविरों की जानकारी, घटनाएं, शिकायतें व सुरक्षा संबंधी बिंदु नियमित रूप से अंकित किए जाएंगे, जिससे रियल टाइम मॉनिटरिंग व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
🔶 सुविधा प्रबंधन हेतु बहुविभागीय बैठक
कांवड़ यात्रा को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने हेतु सड़क, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, परिवहन इत्यादि विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित विभागों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔷 संदेश:
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे निष्ठा, सक्रियता व संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं संतोषजनक यात्रा अनुभव को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
कांवड़ यात्रा-2025 को जनपद मेरठ में पूर्णतः शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन व पुलिस द्वारा समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और जन सहयोग के साथ यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया गया है।
