दिनांक 21/06/2025 प्रातः काल 6:00 बजे से 8:00 तक 11वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस “एक पृथ्वी एक स्वस्थ थीम” के अंतर्गत मेरठ कॉलेज मेरठ में मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह कैबिनेट मंत्री ,मेरठ सांसद अरुण गोविल ,महापौर हरिकांत अहलूवालिया, डीएम डॉ वी के सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कटारिया, आयुष विभाग अधिकारी डी ए यू ओ डॉ रेनू, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, डॉ संजीव मलिक, आयुष विभाग से सभी चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारी गण, योग प्रशिक्षक की उपस्थिति में आमजन सहभागिता के साथ बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। उपस्थित सभी सम्मानित मंचासीन अतिथियों का औषधीय पौधे देकर स्वागत किया गया ।मुख्य अतिथि द्वारा योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आयुर्वेद एवं योग को जीवन में अपनाने के महत्व के बारे में बताया गया। आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग सत्र आयोजित किया गया जिसमें योग प्रशिक्षक पूजा चौधरी, मंजू, दीपा, मोनू द्वारा सभी को योग अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक महत्वों को रेखांकित किया गया। आयुष विभाग से आए विभिन्न चिकित्सा अधिकारियों से वार्ता करने पर क्षेत्रीय आयु. एवं यूनानी अधिकारी डॉ रेनू ने शासन एवं प्रशासन स्तर पर होने वाली विभिन्न आयुर्वेद एवं योग के प्रचार प्रसार हेतु होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया । डॉ ऋतु सांगवान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आयुर्वेद एवं योग को जीवन में अपनाने के महत्व के बारे में बताया। सात्विक भोजन, योग और आयुर्वेद सबको साथ में लेकर चले तो शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी की जानकारी दी ।डॉ शशि बाला द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य में योग व आयुर्वेद की विशेष भूमिका के बारे में बताया ।डॉ संजय सिंह ने योग के द्वारा स्वास्थ्य संरक्षण के बारे में बताया।योग प्रशिक्षक पूजा चौधरी द्वारा सभी को सामूहिक योग अभ्यास करने के बाद योग से होने वाले फायदे ,आने वाले समय में लाइफस्टाइल डिसऑर्डर्स में योग के बढ़ते महत्व और योग प्रशिक्षकों की विभिन्न परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का समापन योग को दैनिक जीवन में अपनाने और समाज में इसके लाभ के प्रचार प्रसार हेतु संकल्प के साथ हुआ।
