बाप का करोड़ों का बिजनेस बेटा चला रहा था चोरी की बुलेट–बुलेट पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था हरिया लस्सी वाले का बेटा शुभम साहू,पुलिस ने किया गिरफ्तार :

बाप का करोड़ों का बिजनेस बेटा चला रहा था चोरी की बुलेट–बुलेट पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था हरिया लस्सी वाले का बेटा शुभम साहू,पुलिस ने किया गिरफ्तार :

मेरठ। मेरठ के प्रसिद्ध हरिया लस्सी वाले का बेटा शुभम साहू बुलेट पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमता हुआ पकड़ा गया है। थाना लालकुर्ती पुलिस ने हरिया लस्सी वाले सुधीर कुमार साहू के बेटे शुभम साहू को बुलेट बाइक पर फर्जी नम्बर प्लैट लगाकर चलाते हुए गिरफ्तार किया। बेटे के गिरफ्तार होने पर सुधीर कुमार साहू थाने पहुंचा और वहां पर हंगामा करने लगा। लेकिन जब पुलिस ने हरिया लस्सी वाले सुधीर साहू को उसके बेटे की करतूत से अवगत कराया और उसको भी जेल भेजने की बात कही तो वो चुपचाप वहां से चला गया। बता दें लालकुर्ती स्थित हरिया लस्सी वाले की दुकान पूरे मेरठ में प्रसिद्ध है। इसकी एक ब्रांच शास्त्रीनगर सेक्टर दो में भी है। इससे पूर्व भी हरिया लस्सी वाले यहां एफडीए का छापा लगा था। जिसमें मिठाई और अन्य सामान में मिलावट पाई गई थी। पुलिस ने बुलेट पर फर्जी नंबर प्लेट लगाने के आरोपी में शिवम साहू पुत्र सुधीर कुमार साहू निवासी 466, बकरी मौहल्ला थाना लालकुर्ती इलाहबाद बैंक कट से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *