रिपोर्ट सुहैल खान।
जहांगीरपुर ।यमुना एक्सप्रेसवे औधागिक प्राधिकरण गौतम बुद्ध नगर अधिसूचित क्षेत्र में कॉलोनाइजरो के समक्ष बोने साबित हो रहे हैं धड़ल्ले से प्लाटिंग की जा रही है शासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर बसावत की जा रही है कृषि भूमि को खरीदकर उसमें प्लाटिंग कर रहे हैं चारों ओर जिला प्रशासन की अनुमति के बिना ही कॉलोनी के उसे आदेश की अवहेलना की जा रही है जिसमें अवैध कॉलोनी काटने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही को प्रशासन से कहा गया है यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र रबूपुरा ,जेवर , ककोड़ झाझर ,टप्पल, आदि कस्बों से लगी हुई अधिसूचित भूमि पर भूमाफियाओं के द्वारा बहुत बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनीयो का निर्माण किया जा रहा है जिसमें भोले भाले लोगों को हाईटेक सिटी के नाम पर फंसाकर उनकी मेहनत की कमाई को लूटा जा रहा है कई जगह तो ऐसी हैं जिन पर पूर्व में प्राधिकरण कार्यवाही भी कर चुका है परंतु भू माफियाओं के हौसले इतनी बुलंद है कि पुनः अवैध कॉलोनी काट रहे हैं इस मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन भूमि पुत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धीरेंन्द्र प्रताप सिंह ने प्राधिकरण वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन दिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा बहुत जल्द भाकियू भूमि पुत्र का एक प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को क्षेत्र की सारी समस्याओं को अवगत कराया जाएगा
