अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
शनिवार मवाना थानाक्षेत्र के गांव भगवानपुर की रहने वाली पीड़ित की आठ वर्ष पूर्व मवाना के ही गांव राफ़न के रहने वाले से शादी हुई थी l उसके परिजनों ने हैसियत के हिसाब से उसके पति को पूरा दान दहेज दिया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपा ने थाना मवाना में तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति दीपक मेरठ के एक हॉस्पिटल में नौकरी करता है और वहीं पर नौकरी करने वाली एक एक अन्य महिला जिसके तीन बच्चों है उसके पति दीपक का महिला के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। चार माह पहले उसका पति उस महिला और उसके बच्चों को घर ले आया और महिला व बच्चों को घर में जबरदस्ती घुसाकर दीपा को घर से बाहर निकाल दिया और अब अंजली से शादी करना चाहता है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेने के बाद उसके पति दीपक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है पीड़ित महिला दीपा ने पुलिस से न्याय दिलाने की मांग उठाई है। महिला ने बताया कि उसका पति इस तीसरी महिला के आते ही उसके साथ लगातार मारपीट व उत्पीड़न कर रहा है पूर्व में उसके एक बेटा व बेटी पैदा होते ही खत्म हो गए थे उस बात के ताने भी लगातार पति व ससुराल पक्ष द्वारा दिए जाते हैं कि तू बच्चे नहीं पैदा कर सकती बांझ औरत है महिला ने पुलिसकर्मियों को रोते हुए अपनी व्यथा सुनाई जिसपर पुलिसकर्मियों ने तहरीर लेकर पति दीपक को हिरासत में ले लिया है वहीं समाचार लिखे जाने तक महिला का पति दीपक पुलिस हिरासत में था और मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
