एमडीए अधिकारियों ने कार्यवाही के नाम पर की खानापूर्ती चंद निर्माण पर कार्यवाही कर की इतिश्री :

एमडीए अधिकारियों ने कार्यवाही के नाम पर की खानापूर्ती चंद निर्माण पर कार्यवाही कर की इतिश्री :

संपादक लोकेश कुमार

बीजेपी राज में दबंगों का बोलबाला गोकुलधाम कॉलोनी नाइजर के गुर्गे पत्रकारों को कवरेज करने से रोका* एमडीए के भ्रष्ट अधिकारियों के कारण बन रही है अवैध कच्ची कालोनियां आज बृहस्पतिवार मवाना नगर के मेरठ रोड पर मेरठ विकास प्राधिकरण के चंद अधिकारियों की शह पर जमकर अवैध कालोनियों को विकसित किया जा रहा है बिना नक्शा स्वीकृत कराए ही जमकर अवैध कालोनियों का निर्माण हो रहा है। ये कालोनाइजर अपने खरीददारों को जमकर कमर्शियल मूल्यों पर प्लॉट व मकान विला आदि बेच रहे हैं जबकि इन कालोनाइजरों द्वारा एमडीए में नक्शा भी स्वीकृत नहीं कराया जा रहा है क्योंकि एमडीए में नक्शा स्वीकृत कराना और पास कराना टेढ़ी खीर है इसलिए इन झंझटों से बचने के लिए जमकर खेती की जमीनों में कालोनियां विकसित हो रही हैं। मवाना क्षेत्र में इन दिनों बिना नक्शा स्वीकृत कराए ही अवैध रेजिडेंशियल कालोनिया बसाई जा रही हैं गुरुवार को शिकायत के बाद इन अवैध कालोनियों में से मात्र दो कालोनियों पर एमडीए का बुलडोजर गरजा और कुछ हिस्सों को जमींदोज कर दिया गया।गुरुवार को जोनल अधिकारी अर्पित यादव के नेतृत्व में परिवर्तन टीम ने मवाना के मेरठ रोड़ पर अनाधिकृत तरीके से बसाई जा रही अवैध कालोनियों पर कार्यवाही करते हुए निर्माण पर बुलडोजर चलाकर निर्माण कार्यों को जमींदोज किया। मवाना के मवाना खुर्द व सांधन गांव के बीच में बन रही कोर्ट के निर्माण के चलते बड़े पैमाने पर आधा दर्जन से अधिक अवैध कालोनियों निर्मित कर ली गई हैं कुछ कालोनियों में निर्माण कार्य चल रहे हैं। एमडीए अधिकारियों द्वारा शिकायत के बाद गोकुलधाम रेजिडेंसी व एक अन्य बेनामी कालोनी में चल रहे निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया।एमडीए अधिकारी अर्पित यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दो कालोनियों पर बुलडोजर की कार्यवाही की ये गोकुलधाम रेजिडेंसी कालोनी मेरठ के एक कथित भाजपा नेता अमित मुरली की है और इसके द्वारा अपने चंद गुर्गों को कालोनी पर बैठाया गया है ये गुर्गे चुने हुए गुंडे हैं और जमकर आम आदमियों के साथ ही मीडियाकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करने से नहीं चूक रहे हैं। गुरुवार की कार्यवाही में अर्पित यादव के अलावा निकेता सिंह जोनल अधिकारी, धीरज यादव जेई, ओमपाल जेई, महादेव शरण जेई, राकेश राणा जेई, जितेंद्र जई, जितेंद्र जई 2-आदि एम डी के अधिकारी कार्रवाई में साथ रहे। एमडीए के प्रवर्तन दल के अधिकारियों का लाव लश्कर देखकर कालोनियों को बसा रहे कालोनाइजरों में हड़काने की स्थिति व्याप्त रही। कार्यवाही के दौरान कालोनाइजर मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बात करते हुए कहा हमारे पास रसीद हैं। हम दिखा देंगे अर्पित यादव ने कहा कि जब तक तक कागजात नहीं दिखाएंगे एक भी ईंट नहीं लगने दूंगा अगर लगाओगे तो मैं फिर मैं कालोनियों पर आकर ध्वस्तीकरण करूंगा। मीडिया द्वारा जानकारी मांगने पर अर्पित यादव ने बाइट देने से मना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *