अमित कम्बोज संवाददाता मवाना
आज बुधवार मवाना नगर के तहसील रोड पर स्थितकस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से एक छात्रा के गायब होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे आल्हा अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी l जांच में पता लगा कि लापता छात्रा अपने घर पहुंच चुकी है। तब जाकर अधिकारियों के सांस में सांस आई lदरअसल तीन दिन पहले हस्तिनापुर के बस्तौरा नारंग गांव की रहने वाली प्रदीप ने अपनी दो बेटियों अनुराधा और दीपिका का मवाना के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में एडमिशन कराया था। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे अनुराधा ने मौका देखकर बड़े मैदान की तरफ से दीवार फांदी और अपने घर पहुंच गई l छात्रा के लापता होने की सूचना पर विद्यालय में हड़कंप मच गया l डीएम के निर्देशों पर तत्काल अधिकारी जांच करने पहुंचे तो दीपिका तो हॉस्टल के कमरे में मौजूद थी लेकिन उसकी 12 वर्षीय बड़ी बहन अनुराधा हॉस्टल रूम से गायब थी। अधिकारियों ने वार्डन पूनम शर्मा से इस बारे में जानकारी हासिल की और विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि भी चैक की जांच करने के लिए बीएसए आशा चौधरी, एबीएसए त्रिवेंद्र कुमार, एसडीएम दीपक माथुर, नायब तहसीलदार नितेश सैनी, मवाना थाना पुलिस आदि विद्यालय पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू की अधिकारियों द्वारा लापता छात्रा के परिजनों से सम्पर्क साधा गया तो पता चला कि अनुराधा अपने घर बस्तौरा नारंग पहुंच चुकी है तब जाकर कहीं अधिकारियों ने चैन की सांस ली बीएसए ने पूरे मामले की रिपोर्ट मेरठ डीएम को सौंप दी है।
